सोमनाथ की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है: रीनाबेन हरीशभाई पटेल
भाजपा के शीर्ष नेताओं का भी अभिनंदन करती हूं जिन्होंने मुझे जनता का सेवा करने का मौका दिया: रीनाबेन हरीशभाई पटेल
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं जो मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे: सोमनाथ जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री रीना हरीशभाई पटेल
दमण। दमण जिले की सोमनाथ जिला पंचायत की भाजपा सदस्य रीनाबेन हरीशभाई पटेल ने अपनी जीत के लिए सोमनाथ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं रीना हरीशभाई पटेल ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं का भी अभिनंदन करती हूं जिन्होंने मुझे सोमनाथ जिला पंचायत सदस्य के रूप में सोमनाथ की जनता का सेवा करने का मौका दिया। सोमनाथ की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है।
आप सभी के अपार समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद से ही मैं सोमनाथ जिला पंचायत की सदस्य के रूप में विजयी हुई हूं, उसके हार्दिक धन्यवाद और अब डबल इंजन की भाजपा सरकार सोमनाथ विसतार समेत दमण शहर को विकसित करने का काम तेज़ी से करेगी।
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं जो मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे। आपका विश्वास और प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे निरंतर समाजसेवा और सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा देती है। विजयी हुई प्रत्याशी सोमनाथ जिला पंचायत सदस्य रीना हरीशभाई पटेल ने कहा कि सोमनाथ की जनता ने विकास के विश्वास पर अपना भरपूर जनसमर्थन दिया है। इसलिए ही स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक शानदार जीत हुई है। हमारे दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने जब से संघ प्रदेशों के प्रशासक के रूप में पद संभाला है, संघ प्रदेश में विकास कार्य हुए है। आज दमण एक पर्यटन स्थल के रूप में राष्ट्रीय पटल के साथ ही विश्व पटल पर अमिट छवि छोडी है। शिक्षा से लेकर चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। जनता ने इसी विश्वास के साथ भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई हैं। उसके मैं रीना हरीश पटेल सोमनाथ की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं।
