वार्ड नंबर 12 की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है: जयंतिभाई पटेल
सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे: जयंतिभाई पटेल
दमण। दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 से विजयी हुई जयंतिभाई पटेल ने वार्ड नंबर 12 की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के समर्थन और सहयोग के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। वार्ड नंबर 12 की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है।
आप सभी के अपार समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद से मुझे वार्ड नंबर 12 से काउंसिलर चुनने के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं। वार्ड नंबर 12 में सभी बुनियादी विकास काम तेज़ी से कराये जायेंगे।
मैं जयंतिभाई पटेल सभी अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी आभार व्यक्त करता हूं जो मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे। विजयी हुए जयंतिभाई पटेल ने कहा कि वार्ड नंबर 12 की जनता ने विकास के विश्वास पर अपना भरपूर जनसमर्थन दिया है। हमारे दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने जब से संघ प्रदेशों के प्रशासक के रूप में पद संभाला है, संघ प्रदेश में विकास की गंगा बही है। साथ ही शिक्षा से लेकर चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। वार्ड नंबर 12 की जनता ने मुझे फिर से जनसेवा का मौका दिया है, इसके लिए मैं जयंतिभाई पटेल जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।
