इस मौके पर सिंपल काटेला समेत की उपस्थिति रही
भाजपा नेत्री एवं काउंसिलर रजनी शेट्टी के पति ने भी शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की आयोजक महामंडलेश्वर हेमलता सखी से आर्शीवाद लेकर परिवार एवं प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की
दमण की विख्यात सामाजिक संस्था दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सिंपल काटेला एवं दमण-दीव के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा द्वारा नानी दमण के देवका रोड मरवड के सांणपारडी में 11 से 17 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है आयोजन
दमण। दमण की विख्यात सामाजिक संस्था दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सिंपल काटेला एवं दमण-दीव के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जहां शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की आयोजक महामंडलेश्वर हेमलता सखी ने व्यासपीठ पर विराजमान होकर श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण करवा रही है।
इसी कडी में सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 से भाजपा काउंसिलर, समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रजनी शेट्टी ने अपनी पति के साथ नानी दमण के देवका रोड मरवड के सांणपारडी में चल रही शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंची। जहां सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की काउंसिलर एवं भाजपा नेत्री ने शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की आयोजक महामंडलेश्वर हेमलता सखी का आर्शीवाद लिया। इस दौरान सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की भाजपा काउंसिलर, समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रजनी शेट्टी एवं उनके पति समेत ने अपने परिवार समेत प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि का आर्शीवाद लिया।
बता दें कि दमण की विख्यात सामाजिक संस्था दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सिंपल काटेला एवं दमण-दीव के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शिव शक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की विश्व की द्वितीय किन्नर कथावाचक महामंडलेश्वर हेमलता सखी द्वारा 10 नवंबर 2025 को महायज्ञ हुआ। शिव शक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की विश्व की द्वितीय किन्नर कथावाचक महामंडलेश्वर हेमलता सखी श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करवा रही है। दमण समेत आसपास के समस्त सनातन प्रेमियों ने श्रीमद् भागवत कथा में आकर दिव्य अवसर का सौभाग्य प्राप्त कर रहे है।



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








