लाभ पंचम हमारे हिंदू सनातन धर्म में यह दिन बेहद शुभ माना गया है: एनआईआर केशव बटाक
लाभ पंचमी का अर्थ लाभ, सकारात्मकता, विश्वास और सामुदायिक समर्थन को प्रेरित करता है: एनआईआर
लाभ पंचम पर्व हमें सिखाता है कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य ही सच्चा लाभ देता है: लंदन-यूके एनआईआर ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक
लंदन-यूके
सात समंदर पार बसे लंदन-यूके एनआईआर ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने लाभ पंचम के हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सफलता और फलदायी वर्ष की कामना की है। एनआईआर केशव बटाक ने लाभ पंचमी के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे हिन्दू सनातन धर्म में हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का बहुत अधिक महत्व होता है। क्योंकि यह दिन समृद्धि, सौभाग्य और लाभ की कामना के लिए शुभ माना जाता है। एनआईआर केशव बटाक ने कहा कि यह त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि व्यवसाय और जीवन में तरक्की मिले और आने वाला साल मंगलमय हो।
एनआईआर केशव बटाक ने मानना है कि अगर धार्मिक तौर पर देखा जाएं तो लाभ पंचम एक सार्थक हिंदू त्यौहार है जिसे भक्ति, कृतज्ञता और देने की भावना के साथ मनाया जाता है। दिवाली के पांचवें दिन मनाया जाने वाले लाभ पंचम को समृद्धि, विकास, नई शुरूआत और दान के महत्व का प्रतीक है।
वहीं सामाजिक तौर पर लाभ पंचमी का अर्थ लाभ, सकारात्मकता, विश्वास और सामुदायिक समर्थन को प्रेरित करता है। हमारे हिन्दू सनातनी समुदाय के लोगों को उदारता के कार्यों के माध्यम से बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
…………..
एनआईआर केशव बटाक ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि लाभ पंचमी का आध्यात्मिक से गहरा महत्व है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान यह विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय द्वारा मनाया जाता है, जो इसे कृतज्ञता पर चिंतन करने, ईश्वरीय मार्गदर्शन प्राप्त करने और भविष्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के के रूप में मनाया जाता है।
………….
लंदन-यूके एनआईआर ग्रुप के कन्वीनर ने बताया कि लाभ पंचम हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। लाभ पंचम हमारे हिंदू सनातन धर्म में यह दिन बेहद शुभ माना गया है।
………….
लाभ पंचम को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के अनेक भागों में विशेष रूप से मनाया जाता है। हिन्दू सनातन धर्म के लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों-नातेदारों के घर जाते है। यानि यह पारिवारिक संबंधों को बढावा देता है। साथ ही सभी एक साथ मिलते है तो वैचारिक आदान-प्रदान भी होता है पारिवारिक संबंधों में और भी मधुरता आ जाती है।
……………..
एनआईआर केशव बटाक ने मानना है कि लाभ पंचमी का धार्मिक के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व भी है। लाभ पंचमी हिन्दू धर्म का एक अत्यंत शुभ एवं धार्मिक पर्व है।
…………
एनआईआर केशव बटाक का मानना है कि लाभ पंचम केवल आर्थिक समृद्धि का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक लाभ का भी प्रतीक माना जाता है। लाभ पंचम हमको यह सिखाता है कि सच्चा लाभ तभी है जब मनुष्य के कर्म, विचार और आचरण शुभ हों। क्योंकि धन से बड़ा लाभ धर्म है और धर्म से बड़ा लाभ आत्म-संतोष है।
लाभ पंचमी का पर्व धन, सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य ही सच्चा लाभ देता है।

Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








