यूके में किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता के खिलाफ प्रदर्शनों व मुवमेंटों को अनुमति नहीं होनी चाहिए। : Keshav Batak

Views: 100
0 0
Spread the love

Read Time:2 Minute, 44 Second

प्रति 25-03-2023
प्राइम मिनिस्टर,
यूके, लंदन।

डियर ऋषि सुनक जी,
गुड-डे। बड़ी खुशी की बात है कि आप ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। किंग चार्ल्स lll को भी आप पर भरोसा है। यूके में बसे लाखों ब्रिटिश इंडियंस भी आपको सशक्त प्रधानमंत्री मानते हैं।
बीते कुछ वर्षों में यूके में चरमपंथियों का दुस्साहस बढ़ा है। ये चरमपंथी यूके के शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर रहे हैं। ये चरमपंथी कभी क्रिकेट मैच के बहाने यूके में मंदिरों पर तो कभी खालिस्तान की आड़ में इंडियन हाई कमीशन पर हमले करने के साथ भारतीय राष्ट्रध्वज का अपमान भी करते हैं।
इन चरमपंथी ताकतों के कुकर्मों से दुनिया में यूके की बदनामी हो रही है। ये चरमपंथी ताकतें यूके की ईसाइयत पर भी चोट कर रही हैं। यूके सरकार इन चरमपंथी ताकतों को मिटाने में नाकाम रही है। यूके में चरमपंथियों के हमले इंडिया और इंडियंस भर का मामला नहीं है। यूके की संप्रभुता भी इससे प्रभावित हो रही है।
यूके सरकार ने चरमपंथियों पर सख्ती बरती होती तो यूके आज भारत विरोधी तत्वों की शरणस्थली नहीं बनता। इंडियन हाई कमिशन बिल्डिंग की हाई सिक्युरिटी नहीं होने के कारण ही वहाँ खालिस्तानी चरमपंथियों का हमला हुआ।
यूके में किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता के खिलाफ प्रदर्शनों व मुवमेंटों को अनुमति नहीं होनी चाहिए। ऐसे चरमपंथियों को कुचलने की जरूरत है। नया भारत यही कर रहा है़। आने वाले समय में भारत दुनिया की अगुआई करेगा।
यूके में बसे लाखों भारतवंशी भारत और यूके के प्रति समान रूप से निष्ठावान हैं। हम ब्रिटिश इंडियंस की आपसे काफी उम्मीदें हैं। हम नहीं चाहते कि आप ब्रिटेन को उबारे बिना रुख्सत हो जायें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
सेन्ट्रल लंदन.
आपका
केशव बटाक,
कन्वीनर,
एनआरआई ग्रुप,
लंदन-यूके।
प्रतिलिपि

  • पीएम इंडिया, नई दिल्ली
  • इंडियन हाई कमिशन, लंदन
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *