अयोध्या राम मंदिर में प्रथम रामनवमी महोत्सव पर पीएम मोदी का अभिवादन और दुनिया भर के रामभक्तों को बधाई : केशव बटाक

Views: 7
0 0
Spread the love

Read Time:4 Minute, 15 Second


अयोध्या राम मंदिर में प्रथम रामनवमी महोत्सव पर पीएम मोदी का अभिवादन और दुनिया भर के रामभक्तों को बधाई : केशव बटाक

१७-०४-२०२४
अयोध्या राम मंदिर में प्रथम रामनवमी महोत्सव पर पीएम मोदी का अभिवादन और दुनिया भर के रामभक्तों को बधाई : केशव बटाक

  • अयोध्या राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण और पीएम नरेन्द्र मोदी जी के हाथों से रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा सदी का महानतम कार्य है
  • दमण-दीव एवं दानह सहित देश व दुनिया के करोड़ों सनातनियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनायें : केशव बटाक, कन्वीनर,
    एनआरआई ग्रुप लंदन यूके एनआरआई ग्रुप लंदन यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में आज प्रथम रामनवमी महोत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राम मंदिर के सर्जक पीएम नरेन्द्र मोदी का अभिवादन किया है। केशव बटाक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि
    मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रादुर्भाव दिवस चैत्र राम नवमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। ‘रामलला को अयोध्या में लाने वाले आपश्री’ को प्रभु श्रीराम २०२४ में प्रचंड जनादेश के साथ पुन: केन्द्र की सत्ता में लायें ऐसी मेरी प्रार्थना है। हम भारतवासी भाग्यशाली हैं जो अपने जीवनकाल में जीते जी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनते देख सके हैं। वरना, अब तक कइयों पीढ़ियाँ इस अतृप्त अभिलाषा के साथ अनंत यात्रा पर जा चुकी हैं। ५०० वर्षों के बाद अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर आपकी कृपा से भव्य राम मंदिर बन सका है। अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के प्रथम राम नवमी महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन-पूजन कर धन्यता की अनुभूति की। हम करोड़ों रामभक्तों को अयोध्या राम मंदिर के राम नवमी महोत्सव का सीधा प्रसारण देख अति प्रसन्नता हुई। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण और आपके हाथों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा इस सदी की महानतम परिघटना है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए बीते 5 सदियों में हजारों रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया। कोर्ट कचहरी से लेकर आंदोलन तक रामभक्तों की आधी शताब्दी का संघर्ष नमो राज में मंदिर निर्माण के साथ फलीभूत हुआ है। इसी भांति मथुरा और दूसरे देवस्थानों का भी मलेच्छोद्धार हो ऐसी हम करोड़ों सनातनियों की हार्दिक अभिलाषा है। निश्चय ही आपके नेतृत्व वाली तीसरे टर्म की सरकार इस पुनीत कार्य को भी अंजाम तक पहुँचाएगी। इसके लिए २०२४ के संसदीय चुनाव में आपके नेतृत्व में हम एनडीए की ऐतिहासिक जीत की कामना करते हैं। केशव बटाक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दमण-दीव व दानह सहित दुनिया भर के करोड़ों सनातनियों को मेरी ओर से राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं हैं।
    लि.
    केशव बटाक,
    कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *