Explore

Search

October 14, 2025 10:54 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

” निलेश राजा की विश्व शाँति तिरंगा यात्रा से गुजरात, महेर समाज और भारत हुआ गौरवान्वित, तिरंगा यात्रा के UK प्रवेश पर लगे मोहर ” : NRI केशव बटाक

दिनाँक 19-10-2024

  • केशव बटाक ने UK डायरेक्टर जनरल (Visa) को लिखा पत्र
    निलेश राजा की विश्व शाँति तिरंगा यात्रा से गुजरात, महेर समाज और भारत हुआ गौरवान्वित, तिरंगा यात्रा के UK प्रवेश पर लगे मोहर ” : NRI केशव बटाक
    ♦️ परमार निलेश राजा रूस, लातविया, पोलैण्ड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, लिथुआनिया के बाद अभी फ्रांस में बुलंद कर रहे विश्व शाँति का संदेश
    ♦️ विश्व शाँति संदेश यात्रा के साहसिक कार्य के लिए परमार निलेश राजा को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए : Convener, NRI Group, London-UK
    NRI केशव बटाक ने ‘ भारत-लंदन तिरंगा यात्रा ‘ लेकर दुनिया में विश्व शाँति का संदेश बुलंद कर रहे परमार निलेश राजा को युनाइटेड किंगडम में प्रवेश के लिए यूके सरकार से परमार निलेश राजा को जल्द वीज़ा देने का आग्रह किया है। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने यूके के वीज़ा-इमिग्रेशन मामलों के डायरेक्टर जनरल मिस्टर मार्क थॉमसन को 19 अक्टूबर को भेजे पत्र में लिखा कि परमार निलेश राजा रूस, लातविया, पोलैण्ड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, लिथुआनिया में विश्व शाँति का संदेश बुलंद करते हुए अभी फ्रांस में प्रेम, बंधुत्व, अहिंसा और शाँति का पैगाम दे रहे हैं। फ्रांसीसियों और वहाँ बसे भारतीयों से परमार निलेश राजा को बहुत अपनत्व व स्नेह मिल रहा है। परमार निलेश राजा फ्रांस से युनाइटेड किंगडम के लिए कूच करेंगे। युनाइटेड किंगडम में प्रवेश के लिए निलेश राजा ने यूके से 24 दिन का वीज़ा मांगा है, जिसे जल्द स्वीकृत किया जाना चाहिए। NRI केशव बटाक ने यूके के डायरेक्टर जनरल को पत्र में आगे लिखा कि भारत, युनाइटेड किंगडम सहित पूरी दुनिया में शाँति की आवश्यकता है। अतीत में भारत से श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, महावीर, सम्राट अशोक व स्वामी विवेकानंद जी ने और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विश्व को शाँति का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में परमार निलेश राजा भी भारत-लंदन तिरंगा यात्रा के माध्यम से दुनिया को विश्व शाँति का संदेश देने निकले हैं। NRI केशव बटाक ने डायरेक्टर जनरल मार्क थॉमसन को भेजे पत्र में लिखा कि हमारा NRI Group विश्व शाँति संदेश यात्रा लेकर यूके आ रहे निलेश राजा की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार है। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी किए अपने प्रेस बयान में कहा कि परमार निलेश राजा (34 वर्ष ) मूल पोरबंदर गुजरात के निवासी और महेर समाज के गौरव हैं। परमार निलेश राजा 25,000 किमी की विश्व शाँति संदेश यात्रा पर निकले हैं। अभी परमार निलेश राजा फ्रांस में हैं और यूके वीज़ा पर मोहर लगते ही वो विश्व शाँति तिरंगा यात्रा लेकर युनाइटेड किंगडम में दाखिल होंगे। परमार निलेश राजा ने गुजरात और महेर समाज का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। हम सभी को परमार निलेश राजा पर गर्व है। केशव बटाक ने कहा कि भारत सरकार को विश्व शाँति तिरंगा यात्रा के लिए परमार निलेश राजा को सम्मानित करना चाहिए। बहुत कम लोग परमार निलेश राजा जैसा यह कार्य कर पाते हैं। यूके में बसे गुजरात और महेर समाज के लोगों के साथ हम सभी NRI’s विश्व शाँति यात्रा लेकर यूके आ रहे परमार निलेश राजा का जोरदार स्वागत करेंगे। ज्ञातव्य है कि परमार निलेश राजा तिरंगा ध्वज लगे अपनी कार से विश्व शाँति का संदेश लेकर कई देशों का सफर करते हुए युनाइटेड किंगडम पहुँचने वाले हैं।
    द्वारा
    NRI Group,
    London-UK
admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements