दिनाँक 11-11-2024 ” Welcome राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी! राष्ट्रपति जी का जोरदार स्वागत करें दमण-दीव-दानहवासी ” : NRI केशव बटाक ♦️ राष्ट्रपति जी के आगमन-प्रस्थान वाले मार्गों व कार्यक्रमों में भारी तादाद में पहुँच करें यादगार स्वागत : कन्वीनर केशव बटाक NRI केशव बटाक ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के दमण-दीव व दानह दौरे का स्वागत किया है। NRI ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी बयान में कहा कि भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के थ्रीडी संघ प्रदेश के दौरे से लंदन, यूके में बसे हम दमण-दीव-दानहवासियों में खुशी है। हमें मालूम हुआ है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी 12 नवंबर को दमण और 13 नवंबर को नरोली और झंडा चौक (जनसभा) के कार्यक्रमों को निपटा कर 13 नवंबर को ही दीव रवाना हो जाएंगी। थ्रीडी संघ प्रदेशवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का जोरदार स्वागत करें। राष्ट्रपति जी के आगमन-प्रस्थान वाले मार्गों व कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी तादाद में पहुँच कर राष्ट्रपति जी के यादगार स्वागत में सहभागी बनें। NRI केशव बटाक ने कहा कि छोटे से दमण-दीव-दानह में तीन महीने के भीतर उप-राष्ट्रपति जी का और अब राष्ट्रपति जी का दौरा बड़ी बात है। ये सभी VVIP दौरा और थ्रीडी संघ प्रदेश का अभूतपूर्व विकास प्रशासक प्रफुल पटेल जी की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कृपादृष्टि से मुमकिन हो रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को और थ्रीडी संघ प्रदेश को देश का मॉडल प्रदेश बनाने को प्रशासक प्रफुल पटेल जी को अभी वर्षों तक यहाँ अपने पदों पर बने रहने की जरूरत है। द्वारा केशव बटाक ( कन्वीनर, NRI ग्रुप लंदन-यूके)