London 02-07-2025
NRI केशव बटाक ने राजराजेश्वर गुरुजी द्वारा सिद्धाश्रम UK में बाबा बागेश्वर के Birthday Celebration को सराहा, प्रचंड भागीदारी का आह्वान
🔺 NRI केशव बटाक ने आमंत्रण हेतु HH राजराजेश्वर गुरुजी का माना आभार 🔺 राजराजेश्वर जी जैसे संतों के कारण ही दुनिया में हिन्दू सनातन धर्म का हो रहा प्रचार-प्रसार : यूके प्रेसिडेंट, सैल्यूट तिरंगा
NRI Group London-UK के Convener NRI केशव बटाक ने HH राजराजेश्वर गुरु जी द्वारा सिद्धाश्रम धाम UK में बाबा बागेश्वर सरकार के जन्म दिवस 4 जुलाई को आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि सिद्धाश्रम धाम UK के सर्वेसर्वा एचएच राजराजेश्वर गुरूजी द्वारा बाबा बागेश्वर सरकार पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के जन्म दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ, शिव अभिषेक और प्रसाद का आयोजन प्रेरणादायी पहल है। हिन्दू धार्मिक संगठनों को इसका अनुसरण करते हुए महान संतों और हिन्दू धर्म के रक्षक-विभूतियों का जन्मोत्सव पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, हवनादि जैसे आध्यात्मिक तरीके से मनाना चाहिए। इससे हिन्दुओं में चेतना आएगी और वे धर्मपरायण बनने को प्रोत्साहित होंगे। NRI केशव बटाक ने कहा कि एचएच राजराजेश्वर गुरुजी वर्षों से सिद्धाश्रम धाम UK में विभिन्न धर्मानुष्ठानों, पर्व-त्यौहारों पर धार्मिक उत्सवों के नियमित आयोजन से यूनाइटेड किंगडम में हिन्दू सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। राजराजेश्वर गुरू जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिन्दू सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व लोकसेवा में समर्पित कर दिया है। राजराजेश्वर जी जैसे संतों की तपश्चर्या से दुनिया में हिन्दुत्व की पताका फहरा रही है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में हिन्दुओं की प्रचंड भागीदारी से आयोजकों का उत्साहवर्धन और हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार होता है। आप सभी यूकेवासी हिन्दू भाई-बहनों से 4 जुलाई को शाम 5.30 से शाम 7 बजे सिद्धाश्रम UK में प्रस्तावित बाबा बागेश्वर सरकार के Birthday Celebration में पहुँचने की अपील है। NRI केशव बटाक ने बाबा बागेश्वर सरकार के बर्थडे सेलिब्रेशन में आमंत्रित करने के लिए एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का आभार व्यक्त किया है।
द्वारा
NRI केशव बटाक,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877