Press Release. 11-07-2025
NRI केशव बटाक ने विश्व जनसंख्या दिवस पर UN सेक्रेटरी जनरल को लिखा पत्र, कहा-” जनसंख्या विस्फोट रोकने को संयुक्त राष्ट्र निभाये प्रभावी भूमिका“
🔺 सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने UN के मंच से सभी राष्ट्रों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु ठोस कानून बनाने और सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का आह्वान करने का रखा प्रस्ताव
NRI ग्रुप के कन्वीनर एवं सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने विश्व जनसंख्या दिवस पर यूनाइटेड नेशनंस के सेक्रेटरी जनरल एन्टोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में दुनिया को जनसंख्या विस्फोट से बचाने के लिए UN को प्रभावी भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। NRI केशव बटाक ने UN के सेक्रेटरी जनरल एन्टोनियो गुटेरेस को भेजे पत्र में लिखा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस पर आपको पत्र लिखते हुए मैं भविष्य के भयावह दुष्परिणामों की कल्पना मात्र से सिहर उठता हूँ। तकरीबन पूरी दुनिया में जिस रफ्तार से आबादी बढ़ रही है उसे देखते हुए आगामी 25-30 वर्षों में संसाधनों का अकाल पड़ना शुरू हो जाये तो अचरज नहीं। इसके लिए वैश्विक स्तर पर अभी से ठोस उपाय करने होंगे। भारत, चीन, जापान, जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, युनाइटेड किंगडम, कनाडा आदि देश वर्षों से जनसंख्या विस्फोट की पीड़ा झेल रहे हैं। बावजूद इन्होंने वैश्विक स्तर पर ‘आबादी नियंत्रण’ के लिए ऐसी कोई ठोस पहल नहीं की कि जिसका असर दिख रहा हो। जबकि विकासशील देशों को दबाने और अपनी चौधराहट दिखाने में कथित राष्ट्र पीछे नहीं रहते हैं। भुखमरी और विकास को तरसते पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे मुल्कों को मानवाधिकारों के उल्लंघन तथा दूसरे मुल्कों को परेशान करने में अधिक और अपनी बढ़ती आबादी को रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इन दोनों मुल्कों के बाशिंदों ने भारत को धर्मशाला समझ रखा है। वहाँ प्रोडक्शन करते हैं और यहाँ इम्पोर्ट कर भारत की आबादी बढ़ाते हैं। ऐसे मुल्कों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रभावी बनाने और उत्पाती राष्ट्रों पर लगाम लगाने हेतु भारत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी चाहिए। यूएनओ को एकाधिकारवादी मानसिकता से ग्रसित देशों के प्रभाव से मुक्त करने की जरूरत है। तभी विनाश के कगार पर खड़ी दुनिया को बचाया जा सकता है। दुनिया में बेतहाशा बढ़ती आबादी को रोकने के लिए यूएनओ को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ को अपने मंच से दुनिया भर के देशों को उनके यहाँ बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने का आह्वान करना चाहिए। मेरा प्रस्ताव है कि यूएनओ को सभी देशों को उनकी परिस्थितियों के अनुसार आबादी नियंत्रण हेतु खासकर 2 बच्चों से अधिक संतान नहीं होने की अनिवार्यता संबंधी प्रभावी कानून बनाने हेतु कहा जाना चाहिए। दुनिया के सभी देशों को अपने यहाँ आबादी नियंत्रण के लिए कानून बना कर उसका चुस्ती से पालन करना ही सभी के हित में है।
द्वारा
NRI केशव बटाक
Convener, NRI Group
President, Salute Tiranga,
United Kingdom




Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877