एशिया की सबसे पुरानी दमण नगरपालिका ने प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर अवॉर्ड पाकर रचा एक नया कीर्तिमान




- दमण नगरपालिका कार्यालय में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर अवॉर्ड के मद्देनजर हुआ कार्यक्रम
- प्रशासक प्रफुल पटेल के सीधे निर्देशन में दमण नगरपालिका ने शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने में मुकाम किया हासिल: डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया
- डीएमसी वाइस प्रेसिडेंट रश्मि हलपति, काउंसिलरों में चंद्रगिरी टंडेल, तमन्ना मिठाणी, जसविंदर कौर, आशीष टंडेल सोहिना पटेल, अनीता पटेल, नयना वलभो , प्रमोद राणा एवं फिरदौस बानो समेत की उपस्थिति रही
दमण। दमण नगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2025 में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर अवॉर्ड मिला है। इसी के चलते दमण नगरपालिका कार्यालय में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया, चीफ ऑफिसर संग्राम सिंह समेत काउंसिलरों, स्टाफ, सुपरवाइजर, इंजीनियर समेत सफाई कर्मियों की उपस्थिति रही।
एशिया की सबसे पुरानी दमण नगरपालिका ने प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर अवॉर्ड पाकर एक कीर्तिमान रचा है।
दमण नगरपालिका को प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के अवॉर्ड मिलना दमण नगरपालिका एवं शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया ने कहा कि सभी की कडी मेहनत से ही दमण नगरपालिका को यह उपलब्धि हासिल हुई है।
दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया ने कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल के सीधे में नगरपालिका काउंसिलरों एवं अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों के चलते ही दमण नगरपालिका को यह अवॉर्ड मिल सका है।
दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया ने कहा कि सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों की कडी मेहनत से ही दमण नगरपालिका को यह अवॉर्ड मिला है। क्योंकि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया गया। प्रशासक प्रफुल पटेल के सीधे दिशा-निर्देशन में दमण नगरपालिका ने स्वच्छता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जो जनप्रतिनिधि, अधिकारियों के लिए बडे ही गर्व की बात है। दमण शहर की सफाई करने के लिए सफाईकर्मियों का अहम योगदान है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम, गाड़ियां घर से सूखा एवं गीला कचरा एकत्र किया गया। दमण नगरपालिका अस्पी दमणिया ने सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी। दमण नगरपालिका ने यह अवॉर्ड पाकर एक नया कीर्तिमान तो रचा ही है। साथ ही दीव एवं दानह में दमण नगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-2025 में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर अवॉर्ड से नवाजा गया।
दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया ने कहा कि संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण-दीव एवं दानह अलग-अलग सेक्टर में विकास के नये आयामों को छूं रहे है। दमण-दीव एवं दानह पर्यटन के क्षेत्र में तो बढ ही रहा है साथ ही मोटी दमण में ब्रिज बन रहा है। वहीं एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चालू है। इसके बाद दमण, दीव, गोवा, अहमदाबाद समेत के लिए फलाइट शुरू हो जायेगी। जिससे पर्यटन को और बढावा मिलेगा।

Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877