NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी तथा कनुभाई देसाई गुजरात मंत्री को पत्र लिख कर दीपावली और नववर्ष की दी शुभकामनाएं🔺

Views: 15
0 0
Spread the love

Read Time:5 Minute, 54 Second

18-10-2025
NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर दीपावली और नववर्ष की दी शुभकामनाएं
🔺 भारत की ‘दिन दूनी रात चौगुनी’ तरक्की की मंगल कामनाएं : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप
एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर दीपावली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। एनआरआई केशव बटाक ने पीएम मोदी को सेन्ट्रल लंदन से भेजे पत्र में लिखा कि आपको और आपके पूरे मंत्रिमंडल को दीपावली और आने वाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी अगुवाई में भारत ‘दिन दूनी रात चौगुनी’ तरक्की करे ऐसी मेरी मंगल कामनाएं हैं। एनआरआई केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि उम्मीद है कि जीएसटी दरों में कटौती से भारत में लोगों की दीपावली अधिक रौशन हो सकेगी। इसी तर्ज पर बाकी सरकारों को भी विभिन्न टैक्स दरों में कमी करनी चाहिए। यकीनन ‘विकसित भारत अभियान’ में सहभागी भारतीयों को टैक्स दरों में राहत पाने का हक है। एनआरआई केशव बटाक ने विदेशों में दीपोत्सव के जश्न की तैयारियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को पत्र में लिखा कि यूएस, जापान, जर्मनी, रशिया, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, फ्रांस, बेल्जियम में भी भारतीयों द्वारा दीपावली को धूमधाम से मनाने की तैयारी है। युनाइटेड किंगडम में अभी से दीपावली का जोश चरम पर है। भारतीयों की वजह से दीपावली अब ग्लोबल फेस्टिवल है। हम भारतीयों को इसका गर्व है। एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा कि लीसेस्टर के बेलग्रेव रोड का प्रसिद्ध दीपावली फेस्टिवल अब रौशनी तक सीमित रह गया है। भविष्य में बेलग्रेव रोड पर यह लाइटिंग भी दुर्लभ हो जाये तो अचरज नहीं। दुनिया के इस बड़े दीपावली फेस्टिवल के बंद होने से लीसेस्टर में दीपावली की चकाचौंध पर असर पड़ा है। एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि लीसेस्टर में ऐसी स्थितियां हमारी कम्युनिटी के लिए ठीक नहीं हैं। हमारी कम्युनिटी के लोगों को इन हालातों पर मनोमंथन करना चाहिए।
द्वारा
Keshav Batak ,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom .

Press Release. 15-10-2025

  • एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने मंत्री कनुभाई देसाई को लिखा पत्र
    NRI केशव बटाक ने गुजरात के वित्त ऊर्जा एवं पैट्रोलियम मंत्री कनुभाई देसाई को दी दीपावली की शुभकामनाएं
    एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने गुजरात के वित्त एवं पैट्रोलियम मंत्री कनुभाई देसाई को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने मंत्री कनुभाई देसाई को सेन्ट्रल लंदन से पत्र लिख कर उन्हें सपरिवार दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। एनआरआई केशव बटाक ने मंत्री कनुभाई देसाई को भेजे पत्र में लिखा कि चहुँओर उत्सवी माहौल हैं। यूके, यूएस, जापान, जर्मनी, रशिया, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम में रह रहे इंडियंस भी धूम दीपावली मनाने को तैयार हैं। हमारे दमण-दीव और पड़ोसी गुजरात में भी दीपावली की उमंग चरम पर है। हम सभी प्रकाशोत्सव दीपावली मनाने को सज्ज हैं। एनआरआई केशव बटाक ने मंत्री कनुभाई देसाई को पत्र में आगे लिखा कि व्यस्तताओं एवं दूरियों के कारण हम पत्रादि संचार माध्यमों से रूबरू हो पाते हैं। बावजूद इसके हमारा आत्मीय जुड़ाव अटूट है। युनाइटेड किंगडम में भी हम दमण-दीव और गुजरात के लोग इसी अपनत्व व प्रेमभाव से रह रहे हैं। इसी अपनत्व से हम चुनौतियों से पार पाते हैं। हम एब्रॉड फ्रैण्ड्स आपसी चर्चाओं में भूपेन्द्रभाई, विजय रूपाणी जी जैसी हस्तियों के संस्मरण भी खूब सुनते-सुनाते हैं। आप भी कभी यहाँ हमारे बीच रहें तो यूके में हमारा भावनात्मक वतन देख हर्षित हुए बिना नहीं रहेंगे। एनआरआई केशव बटाक ने मंत्री कनुभाई देसाई को लिखे पत्र में समग्र भारत देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की है। एनआरआई केशव बटाक ने देश व दुनिया की दर्जनों हस्तियों को दीपावली के शुभकामना-पत्र लिखे हैं। द्वारा
    Keshav Batak,
    Convener, NRI Group,
    President, Salute Tiranga,
    United Kingdom .
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *