London 15-10-2025
- एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने गुजरात सीएम को लिखा पत्र
NRI केशव बटाक ने CM भूपेन्द्र पटेल को दी दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-‘गुजरात-दमण का नाता अटूट’
🔺 यूके में गुजरात और दमण-दीव के निवासियों में मेलजोल काबिले तारीफ : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप
एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को पत्र लिख कर दीपावली और आने वाले नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से सीएम भूपेन्द्र पटेल को भेजे पत्र में लिखा कि आपको और आपके परिवार तथा आपके पूरे मंत्रिमंडल को दीपावली तथा आने वाले नूतन वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपोत्सव आपके तन-मन और जीवन को परमानंद और असीम खुशियों से परिपूर्ण करे। नव वर्ष आपके एवं आपके परिवार हेतु चतुर्दिक प्रगति कारक हो। NRI केशव बटाक ने सीएम भूपेन्द्र पटेल को पत्र में आगे लिखा कि पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में आप गुजरात को बखूबी संभाल रहे हैं। लोक प्रशासन और कानून व्यवस्था सहित प्राय: सभी क्षेत्रों में गुजरात का प्रदर्शन सराहनीय है। भारत से लेकर लंदन तक गुजरात की प्रगति की चर्चा है। हमें भी गुजरात का पड़ोसी होने की खुशी है। गुजरात के साथ हम संघ प्रदेशवासियों का गहरा नाता रहा है। लंदन, यूके में हम गुजरात एवं दमण-दीव के लोग मेल-जोल से रहते हैं। पूरी दुनिया के सनातनियों में यही मेल-जोल रहना चाहिए। दीपावली को लेकर युनाइटेड किंगडम, जापान, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, यूएस, रशिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, बेल्जियम में सनातनियों में बड़ी खुशी है। दीपावली सेलिब्रेशन की तैयारियाँ हो रही हैं। खासकर लंदन में दीपावली की जोरदार धमक रहने वाली है। गुजरात भाषियों का उत्साह चरम पर है। हमारे दमण-दीव में भी गुजरात के पर्यटकों से खासी चहल-पहल है। व्यापारियों का खूब धंधा हो ऐसी मेरी प्रभु से प्रार्थना है। यह दीपावली दमण-दीव-दानह, गुजरात सहित समग्र देश के लिए मंगलमय हो ऐसी मेरी कामना है।
द्वारा
Keshav Batak,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877