नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि संघ प्रदेश की जनता ने भाजपा पर कितना भरोसा जताया है, जनता ने संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल विकास कार्यो एवं भाजपा की विकासीय नीति वोट दिया है: युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी भावेश पटेल
जब से माननीय श्री प्रफुल पटेल जी ने संघ प्रदेशों के प्रशासक के रूप में पदभार संभाला है, उन्होंने सबसे पहले कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया है: युवा भाजपा नेता भावेश पटेल
दमण। संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के त्रिस्तरीय यानि पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरपालिका के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इसी के चलते दमण जिले के पूर्व दाभेल मंडल अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता तथा समाजसेवी भावेश पटेल ने संघ प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। युवा भाजपा नेता भावेश पटेल ने कहा कि यह जनता की जीत है। संघ प्रदेश की जनता ने विकास पर विश्वास करके ही भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया है।
हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने प्रदेश में भरपूर विकास कार्य कराए गए हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर उद्योगपतियों, बहन-बेटियों के सुरक्षातंत्र को मजबूती मिली है।
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी भावेश पटेल ने स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि संघ प्रदेश की जनता ने भाजपा पर कितना भरोसा जताया है लोगों ने संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल विकास कार्यो एवं भाजपा की विकासीय नीति वोट दिया है। अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने विकास और सम्मान को प्राथमिकता दी है। संघ प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य हुए है और विकास कार्य जारी है। जिसका सीधा लाभ संघ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। संघ प्रदेशों के प्रशासक के रूप में जब से प्रफुल पटेल ने पदभार संभाला है, संघ प्रदेश में उन्होंने सबसे पहले कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया है। हर वर्ग का सम्मान, विकास के चलते ही जनता ने संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल एवं भाजपा पर विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। संघ प्रदेश में भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। जनता के हित के लिए काम किए जा रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा के साथ हर क्षेत्र विकास के पथ पर सवार है। यह सब संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल एवं प्रदेश भाजपा की साफ नीतियों का परिणाम है। हर वर्ग का साथ भाजपा को मिला है। उसके लिए मैं भावेश पटेल पूरे संघप्रदेशवासियों को पुनः तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। जनता ने जो विकास पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर ही हरेक पंचायत, नगरपालिका के वार्डो का विकास किया जायेगा।

Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








