Explore

Search

November 15, 2025 12:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की काउंसिलर रजनी शेट्टी ने श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण की कथावाचक महामंडलेश्वर हेमलता सखी का लिया आर्शीवाद

Advertisements

मरवड ग्राम पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सरपंच रमेशभाई पटेल उर्फ सोमाभाई की हुई शानदार जीत

विकास पर विश्वास पर जनता ने दिया वोट

मरवड ग्राम पंचायत के सरपंच रमेशभाई बाबूभाई पटेल उर्फ सोमाभाई थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं थ्रीडी प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल ने गले लगकर हुए भावुक

दमण। दमण जिले के मरवड ग्राम पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रमेशभाई बाबूभाई पटेल उर्फ सोमाभाई ने शानदार जीत हासिल की है। विजयी प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाने के लिए मरवड ग्राम पंचायत में भव्य विजय जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेशभाई अगरिया एवं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव के कद्दावर नेता एवं थ्रीडी प्रदेश के महामंत्री जिज्ञेशभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर मरवड ग्राम पंचायत के सरपंच रमेशभाई बाबूभाई पटेल उर्फ सोमाभाई थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं थ्रीडी प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल ने गले लगकर भावुक हो गए। वहीं थ्रीडी प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल ने रमेशभाई बाबूभाई पटेल की पीठ थपथपाते हुए जीत की बधाई दी। मरवड के भाजपा कार्यकर्ता अशोक पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा मंडल एवं जिला कार्यकर्ता, भाई-बहन उपस्थित रहे।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements