स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने की प्रेस कॉफ्रेंस

Views: 11
0 0
Spread the love

Read Time:2 Minute, 33 Second

थ्रीडी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेश अगरिया, थ्रीडी प्रदेश के भाजपा के कद्दावर नेता एवं महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल की रही मौजूदगी

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत में थ्रीडी प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल की रही अहम भूमिका

दमण। संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के स्वराज संस्थाओं के पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद संघ प्रदेशों के प्रभारी दुष्यंत पटेल, संघ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं कद्दावर युवा भाजपा नेता एवं थ्रीडी प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई पटेल ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की है। जनता ने विकास पर विश्वास करके भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूरा जनसमर्थन दिया है। जिसके लिए हम दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करते है।
जनता ने विकास के विश्वास पर वोट दिया है। संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल के विकास कार्य एवं भाजपा की विकासीय नीति पर जनता ने पूरा विश्वास करके जनमत दिया। इसी विश्वास के साथ संघ प्रदेश की जनता से जो वादे किए है उन्हें शत-प्रतिशत पूरा करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इसी कडी में थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया की अगुवाई में सिलवासा में भाजपा प्रत्याशियों की बंपर जीत के बाद जीत की खुशी में भव्य रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, अग्रणियों, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बडी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *