वार्ड की जनता ने विश्वास के साथ जयंतिभाई पटेल को भारी मतों से जिताकर दिया पूरा जनसमर्थन
ढोल-नगाडों के साथ वार्ड नंबर 12 की जनता ने विजयी हुए प्रत्याशी जयंतिभाई पटेल का गर्मजोशी से किया स्वागत
वार्ड नंबर 12 के विजयी हुए प्रत्याशी जयंतिभाई पटेल जमीनी स्तर से लोकप्रिय, सेवाभावी रूप में जाने जाते है
जनता के साथ जयंतिभाई पटेल का अच्छा संवाद होने के साथ-साथ बेहतर तालमेल है
दमण। दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 की जनता ने नोट पर वोट के फॉर्मूले को नकाराते हुए नारियल के पेड को खडा किया। यानि वार्ड नंबर 12 की जनता ने अपने जन सेवाभावी एवं उनके हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहने वाले उम्मीदवार जयंतिभाई पटेल को भारी मतों से जिताकर पूरा जनसमर्थन दिया। वहीं जीत के बाद वार्ड नंबर 12 की जनता ने ढोल-नगाडों के साथ विजयी हुए प्रत्याशी जयंतिभाई पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वार्ड नंबर 12 की जनता एवं जयंतिभाई पटेल के समर्थकों में जीत की अलग ही खुशी झलक रही थी। जनता एवं समर्थकों ने शानदार मतों से विजयी हुए जयंतिभाई पटेल को फूलहार पहनाकर जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विजयी हुए प्रत्याशी जयंतिभाई पटेल का पूरा परिवार भी मौजूद था। विजयी हुए प्रत्याशी जयंतिभाई पटेल ने शानदार ऐतिहासिक जीत के लिए वार्ड नंबर 12 की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। जयंतिभाई पटेल ने कहा कि ये मेरी नहीं आप सभी के जनसमर्थन और विश्वास की जीत है।
बता दें कि पिछले 25 वर्षो से जयंतिभाई पटेल लगातार वार्ड नंबर 12 के काउंसिलर के रूप में जनता की सेवा में अनवरत लगे रहे हैं। वार्ड से संबंधित छोटी से छोटी और बडी से बडी समस्याओं को प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समय से उसका समुचित समाधान भी करवाते हैं। इसी विश्वास के साथ वार्ड नंबर 12 की जनता ने जयंतिभाई पटेल को जिताया है। जनता ने जयंतिभाई पटेल को फिर से जनसेवा का मौका दिया है।
