दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 की जनता ने मुझे जो स्नेह, समर्थन एवं मुझ पर विश्वास जताया उसके लिए मैं कपिला सुरेश ओड सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं

Views: 17
0 0
Spread the love

Read Time:3 Minute, 31 Second

वार्ड नंबर 7 की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है: भाजपा नेत्री एवं काउंसिलर कपिला सुरेश ओड

मैं कपिला सुरेश ओड प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं का भी अभिनंदन करती हूं जिन्होंने मुझे वार्ड नंबर 7 की जनता का सेवा करने का मौका दिया

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं जो मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे: कपिला सुरेश ओड

दमण। दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 से विजयी हुई भाजपा प्रत्याशी कपिलाबेन सुरेशभाई ओड ने वार्ड नंबर 7 की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपका सहयोग ही मेरी शक्ति है। मैं कपिला सुरेश ओड प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं का भी अभिनंदन करती हूं जिन्होंने मुझे वार्ड नंबर 7 की जनता का सेवा करने का मौका दिया। आप सभी के समर्थन और सहयोग के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। वार्ड नंबर 7 की जनता ने जो मुझे स्नेह और भरोसा दिया है वह मेरे लिए अमूल्य है और प्रेरणादायक है।
आप सभी के अपार समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद से मुझे वार्ड नंबर 7 से काउंसिलर चुनने के लिए हार्दिक धन्यवाद और अब डबल इंजन की भाजपा सरकार वार्ड नंबर 7 समेत दमण शहर को विकसित करने का काम तेज़ी से करेगी।
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं जो मेरे चुनाव प्रचार के लिए तन-मन से जुटे रहे। आपका विश्वास और प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे निरंतर समाजसेवा और सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा देती है। जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है। विजयी हुई प्रत्याशी कपिला सुरेश ओड ने कहा कि वार्ड नंबर 7 की जनता ने विकास के विश्वास पर अपना भरपूर जनसमर्थन दिया है। इसलिए ही स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक शानदार जीत हुई है। हमारे दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने जब से संघ प्रदेशों के प्रशासक के रूप में पद संभाला है, संघ प्रदेश में विकास की गंगा बही है। साथ ही शिक्षा से लेकर चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। जनता ने इसी विश्वास के साथ भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई हैं। उसके मैं कपिला सुरेश ओड संघ प्रदेश की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *