Daman : 02-01-2026
NRI केशव बटाक ने दानह के प्रशासक के बतौर प्रफुल पटेल के 9 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- " प्रशासक प्रफुल पटेल के विकास कार्यों से दशकों तक DNH DD और नई पीढ़ियां होंगी लाभान्वित "
🔺दमण-दीव-दानह की प्रगति देश भर में और पर्यटन विकास विश्व भर में चर्चित : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप
दानह एवं दमण-दीव का पर्यटन विकास विश्व फलक पर चर्चित
NRI केशव बटाक ने प्रफुल पटेल को बतौर दानह प्रशासक 9 वर्ष पूर्ण करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर उन्हें DNH & DD का प्रशासक नियुक्त कर थ्रीडी संघ प्रदेश के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने हेतु मोदी सरकार की सराहना की है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को भेजे पत्र में लिखा कि प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने 9 वर्षों में दानह एवं दमण-दीव का अभूतपूर्व विकास किया है। बतौर दानह प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने रिंग रोड, सिलवासा स्मार्ट सिटी, फ्लाई ओवरब्रिजों का निर्माण, सिलवासा के चारों प्रमुख पहुँच मार्गों के फोरलेनीकरण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों से सिलवासा की सूरत बदल दी है। बस डिपो, न्यू पंचायत मार्केट और नये पर्यटन प्रोजेक्टों के साकार होने से दानह की पूरी कायापलट हो जाएगी। 2015 तक जब दानह-दमण-दीव को 21 वीं सदी के अनुरूप शहरी आयोजन और विकास की जरूरत महसूस हो रही थी तो ऐसे वक्त में प्रफुल पटेल ने 2016 में प्रशासक का पदभार संभालते हुए नवनिर्माण अभियान के तहत उक्त तीनों ही जिलों में ढ़ांचागत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नये पर्यटन स्थलों और स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सरकारी कार्य भवनों, नये ग्राम पंचायत कार्यालयों के निर्माणों, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों, नये प्रोफेशनल शिक्षण केन्द्रों की स्थापना के साथ प्राय: सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्यों सहित अभूतपूर्व चौमुखी विकास किया है। आज दमण-दीव और सिलवासा देश के प्रगतिशील प्रदेश में शुमार हैं। दमण-दीव का पर्यटन विकास विश्व फलक पर चमक रहा है। दमण-दीव में पर्यटकों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। NRI केशव बटाक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को भेजे पत्र में लिखा कि थ्रीडी संघ प्रदेश की यह कायापलट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कृपादृष्टि और प्रशासक प्रफुल पटेल जी के भगीरथ प्रयासों से मुमकिन हुई है। प्रशासक प्रफुल पटेल जी के प्रादेशिक विकास की धमक आने वाली नयी पीढ़ियों और दशकों तक दमण-दीव व दानह को लाभान्वित करती रहेगी।
द्वारा
केशव बटाक,
कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,
प्रेसिडेंट, सैल्यूट तिरंगा,
युनाइटेड किंगडम
2
