Explore

Search

August 2, 2025 9:14 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

केशव बटाक ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख २२ जनवरी २०२४ को राष्ट्रीय अवकाश (छुट्टी) घोषित करने की माँग की

केशव बटाक ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख २२ जनवरी २०२४ को राष्ट्रीय अवकाश (छुट्टी) घोषित करने की माँग की

London : ०६/०१/२०२४
केशव बटाक ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख २२ जनवरी २०२४ को राष्ट्रीय अवकाश (छुट्टी) घोषित करने की माँग की

  • अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा ऐतिहासिक अवसर
  • सदियों बाद देश और दुनिया के करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में साकार हुआ श्रीराम मंदिर
    लंदन । एनआरआई ग्रुप लंदन यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर अयोध्या राम जन्मभूमि पर निर्मित मंदिर में २२ जनवरी २०२४ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से प्रस्तावित राम लला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि २२ जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रजा) घोषित करने की माँग की है। गृह मंत्री अमित शाह को भेजे पत्र में केशव बटाक ने लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जन्मस्थान अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में २२ जनवरी २०२४ को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों से होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक घटना है। सदियों से देश और दुनिया के करोड़ों रामभक्त अयोध्या रामजन्मभूमि पर प्रभु राम जी का भव्य मंदिर देखना चाहते थे। कलियुग में नरेन्द्र मोदी जी की अगुआई वाली भारत सरकार के सुशासन में करोड़ों रामभक्तों की यह अभिलाषा फलीभूत हो रही है। अयोध्या में रामलला का दिव्य मंदिर बन कर तैयार हो रहा है। २२ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस राम मंदिर में रामलला की भव्यातिभव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करने को अयोध्या आ रहे हैं। पूरी अयोध्या नगरी सज-धज कर तैयार हो रही है। भारतीयों के साथ यूके में बसे हम हजारों रामभक्त सनातनियों में अयोध्या में राम मंदिर बनने और २२ जनवरी को प्रस्तावित प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अपार हर्ष है। हमें इतनी खुशी है कि इसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। गृहमंत्री जी! हम एनआरआई लोगों की अभिलाषा है कि राम मंदिर में ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अधिक यादगार बनाने के लिए २२ जनवरी २०२४ को पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया जाये। इससे करोड़ों रामभक्तों की खुशियाँ दुगनी होंगी और वे ज्यादा सुगमता से यह उत्सव दीपावली जैसा मना सकेंगे। एनआरआई ग्रुप लंदन यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने लंदन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भगवान श्रीराम मात्र हिन्दुओं के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आदर्श हैं। प्रभु श्रीराम सबके पूर्वज हैं। इस लिए प्रभु श्रीराम के प्रति सभी के दिलों में आस्था है। इसी आस्था के फलस्वरूप ही अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में प्रभु राम लला की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है।
    लि .
    NRI Group London UK
admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements