संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रशासन
मामलतदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट का कार्यालय
दमण
इ-मेल: mdar-dmn-dd@nic.in दूरभाष: 02602230861
सं. एम. ए.एम/ डी. एम. एन./2023-24/79
सेवा में,
प्रेस नोट
दमण की आम जनता को यह सूचित किया जाता है कि मामलतदार कार्यालय, दमण
में भूमि राजस्व कर के भुगतान की ऑनलाइन कर दी गई है। इसे SUGAM पोर्टल
(https://sugam.dddgov.in) के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा तथा भू-राजस्व कर
भुगतान की ऑफलाइन प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएगी।
G20
दिनांक : 17/01/2024
इसलिए, आप सभी से अनुरोध है कि आप वर्ष 2023 2024 के लिए अपने बकाया भूमि
राजस्व कर का भुगतान 31.03.2024 से पहले SUGAM पोर्टल (https://sugam.dddgov.in)
पर कर दें। चूक की स्थिति में दिनांक 01.04.2024 से गोवा, दमण एवं दीव भूमि राजस्व
संहिता, 1968 की धारा 123 और नियम 1969 नियमों के तहत बकाया भूमि राजस्व कर के
खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे मामलतदार कार्यालय, दमण कार्यालय की ऑनलाइन सेवाएं, जो वेबसाइट
(https://sugam.dddgov.in) पर उपलब्ध हैं, के बारे में जन-जागरूकता फैलाने हेतु प्रकाशित
किया जाता है ।
क्षेत्र प्रचार अधिकारी,
दमण.
hom
(प्रेमजी मकवाना)
मामलतदार, दमण
प्रतिलिपिः-
- राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, दमण को आधिकारिक
वेबसाइट पर अपलोड करने के संबंध में. - मुख्य अधिकारी, दमण नगरपालिका परिषद, दमण सादर सूचना हेतु।
- सभी ग्राम पंचायत सचिवों को अपने पंचायत घर में नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने
हेतु (खंड विकास अधिकारी, दमण के माध्यम से) ।


Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877