महिला मंडल, दमन (एआईडब्ल्यूसी) शाखा ने नवरात्रि के महापर्व आद्यशक्ति मा अम्बा माताजी के “शेरी गरबा” का आयोजन किया
। नवरात्रि के तीसरे दिन बहनों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गरबा गाकर, माताजी के नौ स्वरूपों के तीसरे दिन माता चंद्रघटा देवी की पूजा, अर्चना और आरती कर के त्योहार मनाया।
वर्ष 1988 में सहयोगी संस्था महिला मंडल का अपना भवन निर्मित होने के बाद से हर वर्ष नवरात्रि पर “शेरी गरबा” का आयोजन किया जाता है। जिसमें 80 साल से लेकर हर उम्र की बहनें गरबा खेलती हैं। विसरता गरबा की विरासत स्ट्रीट गरबा में गरबा गाने और खेलने की परंपरा है। जो अब लुप्त होता जा रहा है। यह कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष वर्षा शाह ने किया और मंडल की बहनो का सहकार मिला। इस परंपरा और संस्कृति को कायम रखने वाली बड़ी बहनों को बधाई और धन्यवाद।
