लंदन 08-11-2024
❤️ NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
” नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण रतन टाटा के नाम पर करे भारत सरकार ” : NRI केशव बटाक
♦️ केशव बटाक ने भारत सरकार को रतन टाटा का स्टेच्यु बनवाने का दिया प्रस्ताव ♦️ भारत में रतन टाटा और पारसी समाज का महत्वपूर्ण योगदान : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके
NRI केशव बटाक ने भारत सरकार से स्व. रतन टाटा जी की स्मृति में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण करने और रतन टाटा जी का स्टेच्यु बनवाने की मांग की है। NRI GROUP, London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को आज भेजे पत्र में लिखा कि देश और दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले स्व. रतन टाटा जी की स्मृति में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण रतन टाटा जी के नाम पर किया जाना चाहिए। भारत सरकार ऐसा करने में सक्षम है। भारत के सपूत व दानवीर स्व. रतन टाटा जी ने भारत और सोसाइटी को काफी कुछ दिया है। देशवासियों के ह्दय में रतन टाटा जी के लिए अपार आदर और अपनापन है, जिसे उनके स्वर्गवास पर उमड़ी जन-संवेदनाओं से भी समझा जा सकता है। आप भी रतन टाटा जी से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं। रतन टाटा जी देनेवालों में से रहे हैं। अब देश को खासकर भारत सरकार को स्व. रतन टाटा जी को भी कुछ देना चाहिए। केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि रतन टाटा जैसी शख्सियतें सदियों में पैदा होती हैं। हमें ऐसे उद्योगऋषि को नहीं भुलाना चाहिए। प्रधानमंत्री जी मेरा प्रस्ताव है कि भारत सरकार को रतन टाटा जी की स्मृति में देश में एक यादगार स्टेच्यु बनवाना चाहिए, जिससे देश और दुनियावालों के जेहन में रतन टाटा जी की छवि अधिक अमिट बन सके। केशव बटाक ने पत्र में लिखा कि रतन टाटा जी और पारसी समाज का भारत में बड़ा योगदान है। ऐसी विभूतियों को सम्मान देने से हम सबका भी गौरव बढ़ता है।
*द्वारा*
सेन्ट्रल लंदन NRI केशव बटाक
( कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,
लंदन-यूके)





Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877