यूNRI केशव बटाक ने IPL 2025 के ऑक्शन तक पहुँचने वाले उमंग टंडेल का बढ़ाया हौसला, कहा-Don’t worry ! आगे मौक़े और भी हैं!! : NRI केशव बटाक

Views: 9
0 0
Spread the love

Read Time:2 Minute, 9 Second

26-11-2026
NRI केशव बटाक ने IPL 2025 के ऑक्शन तक पहुँचने वाले उमंग टंडेल का बढ़ाया हौसला, कहा-Don’t worry ! आगे मौक़े और भी हैं!!
NRI केशव बटाक ने उमंग कुमार (टंडेल) का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि ” Don’t worry Umang! IPL-2025 के ऑक्शन में आप UNSOLD रहे तो भी ग़म नहीं। IPL की दहलीज (ऑक्शन) तक पहुँचना भी कम बात नहीं है। दमण-दीव-दानह से आपके सिवाय कोई दूसरा खिलाड़ी IPL की चौखट तक नहीं पहुँचा है। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि उमंग टंडेल को निराश नहीं होना चाहिए। उमंग को आगे बहुत मौके हैं। उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन को बनाये रखना चाहिए। NRI GROUP London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने आगे कहा कि BCCI की रणजी समेत कई ट्रॉफी मैचों में उमंग टंडेल का अच्छा प्रदर्शन है। उमंग GCA से जुड़ कर अच्छा खेल रहे हैं। उमंग टंडेल दमण माछी समाज के साथ-साथ दमण के भी गौरव हैं। हमें विश्वास है कि उमंग टंडेल भविष्य में IPL भी खेलेंगे। हम उमंग टंडेल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ज्ञात हो कि उमंग टंडेल फरवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने, अंडर 23 NCA Emerging Players Camp 2024 में भाग लेने वाले और अंडर 14 में गुजरात के इतिहास में रिकॉर्ड नाबाद 201 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। कोच भगु पटेल को उमंग टंडेल को बतौर क्रिकेटर तराशने का श्रेय जाता है। कोच भगु पटेल ने उमंग को आठ वर्ष की उम्र से क्रिकेट के गुर सिखाये हैं।
द्वारा
केशव बटाक
( कन्वीनर, NRI Group, London-UK)

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *