” बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों का भारत, यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, जर्मनी में बसे हिन्दुओं द्वारा हो विरोध प्रदर्शन ” : NRI केशव बटाक

Views: 9
0 0
Spread the love

Read Time:2 Minute, 46 Second

02-12-2024
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों का भारत, यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, जर्मनी में बसे हिन्दुओं द्वारा हो विरोध प्रदर्शन ” : NRI केशव बटाक


♦️ भारत सरकार के हस्तक्षेप से दुनिया में अस्तित्व में आये बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की सरपरस्ती में हिन्दुओं का कत्लेआम ‘ एहसान फरामोशी ‘ : कन्वीनर, NRI GROUP , London, UK
NRI केशव बटाक ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों का पुरजोर विरोध किया है। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि भारत सरकार के हस्तक्षेप से दुनिया में अस्तित्व में आये बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार एहसान फरामोशी है। 71′ में वहाँ हिन्दुओं पर ऐसे ही अत्याचारों के बाद भारत सरकार के एक्शन से बांग्लादेश बना था। बांग्लादेश में अब फिर हिन्दुओं पर घोर अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश की मो. युनूस सरकार हिन्दुओं के कत्लेआम, दुष्कर्म, हिन्दुओं के घरों-दुकानों में लूट, मंदिरों पर हमले, धर्मगुरूओं की षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तारी को रोक पाने में असमर्थ है। भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ़ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। NRI केशव बटाक ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भारत, अमेरिका, यूके, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में बसे हिन्दुओं में भारी आक्रोश है। इन सभी देशों में बसे हिन्दुओं को बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ शाँतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ यूके में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। UNO को दखल देकर बांग्लादेश में नई लोकतांत्रिक सरकार का गठन करवाना चाहिए।
द्वारा
केशव बटाक,
( कन्वीनर, NRI GROUP ,
LONDON, UK )

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *