India प्लेन क्रैश के दिवंगतों के मोक्षार्थ एचएच राजराजेश्वर गुरुजी की पहल पर सिद्धाश्रम UK में शिव कथा का श्रीगणेश, आमंत्रण पर पुत्र सहित पहुँचे NRI केशव बटाक

Views: 41
0 0
Spread the love

Read Time:4 Minute, 21 Second

London 19-08-2025
Air India प्लेन क्रैश के दिवंगतों के मोक्षार्थ एचएच राजराजेश्वर गुरुजी की पहल पर सिद्धाश्रम UK में शिव कथा का श्रीगणेश, आमंत्रण पर पुत्र सहित पहुँचे NRI केशव बटाक
🔺 एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने NRI केशव बटाक और चेरिस केशव बटाक का किया सत्कार
🔺 एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ऐसे विश्व संत हैं जो सर्वदा सनातनियों के कल्याण की कामना करते हैं और धार्मिक कथाओं व अनुष्ठानों से सबका लोक मंगल करते हैं। ऐसे संत दुर्लभ हैं। ” : NRI केशव बटाक
🔺 कथाकार जोगी दादा व्यास यूके के सनातनियों को करा रहे हैं शिव कथा का रसपान
London (दमण संदेश) | अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश के दिवंगतों के मोक्षार्थ एचएच राजराजेश्वर गुरुजी की पहल पर 18 अगस्त से इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर, हैरो लंदन में पांच दिवसीय शिव कथा का श्रीगणेश हुआ है। लंदन के समयानुसार शाम 4 बजे पोथी यात्रा से शिव कथा की शुरूआत हुई। सिद्धाश्रम यूके के संस्थापक एचएच राजराजेश्वर गुरुजी के आमंत्रण पर एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर एवं सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक अपने सुपुत्र चेरिस बटाक के साथ सेन्ट्रल लंदन से सिद्धाश्रम पहुँचे। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने NRI केशव बटाक, चेरिस बटाक सहित आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र पहना कर उनका सत्कार किया। NRI केशव बटाक और चेरिस बटाक ने भी एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का हार्दिक अभिवादन किया। पोथी यात्रा में एचएच राजराजेश्वर गुरु जी के साथ कथाकार जोगी दादा व्यास जी भी श्रद्धालुओं के साथ कथा स्थल पहुँचे। तत्पश्चात पोथी पूजा और कथाकार के सत्कार अभिवादन के साथ जोगी दादा व्यास ने व्यासपीठ से शिव कथा शुरू की। कथा के प्रथम दिन कथाकार जोगी दादा व्यास जी ने शिव कथा का महात्म्य समझाया। हैरो और लंदन के विभिन्न स्थानों से पधारे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिव कथा का श्रवण किया। 22 अगस्त तक रोजाना निर्धारित समय तक शिव कथा होगी। शिव कथा के प्रथम दिन ही कथाकार जोगी दादा व्यास और एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने एयर इंडिया प्लेन क्रैश के दिवंगतों की आत्मा की शाँति तथा मोक्ष हेतु प्रार्थना व संकल्प के साथ शिव कथा प्रारंभ की। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने कहा कि इस शिव कथा का समस्त फल एयर इंडिया प्लेन क्रैश के दिवंगतों के मोक्षार्थ समर्पित किया जा रहा है। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि ” हम अहमदाबाद प्लेन क्रैश में दिवंगत हुए सभी दिव्यात्माओं की परम् शाँति एवं मोक्ष हेतु प्रभु से प्रार्थना करते हैं। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ऐसे संत हैं जो सनातनी भारतीयों के सदा सर्वदा कल्याण की कामना करते हैं। धार्मिक कथाओं व अनुष्ठानों से सबका लोक मंगल करते हैं। ऐसे विश्व संत दुर्लभ हैं। “
Regards
NRI Keshav Batak,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *