सिद्धाश्रम यूके में शिव कथा की पूर्णाहुति पर प्लेन क्रैश के दिवंगतों की हुई मोक्ष कामनाएं, NRI केशव बटाक ने राजराजेश्वर गुरुजी को सराहा और धनकुबेरों से धर्मार्थ और परमार्थ कार्यों हेतु सिद्धाश्रम को दान देने का किया आह्वान

Views: 25
0 0
Spread the love

Read Time:4 Minute, 18 Second

London. 23-08-2025
सिद्धाश्रम यूके में शिव कथा की पूर्णाहुति पर प्लेन क्रैश के दिवंगतों की हुई मोक्ष कामनाएं, NRI केशव बटाक ने राजराजेश्वर गुरुजी को सराहा और धनकुबेरों से धर्मार्थ और परमार्थ कार्यों हेतु सिद्धाश्रम को दान देने का किया आह्वान
🔺 प्लेन क्रैश के दिवंगतों के पीड़ितों ने भी 5 दिवसीय शिव कथा का लिया लाभ
🔺 शिव कथा का रसपान कराने वाले कथाकार जोगी दादा व्यास का हुआ सत्कार
एयर इंडिया प्लेन क्रैश (अहमदाबाद) के मृतकों के मोक्षार्थ एचएच राजराजेश्वर गुरुजी की पहल पर इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर, हैरो-लंदन में 18 अगस्त से जारी शिव कथा की 22 अगस्त को पूर्णाहुति हो गयी है। इस 5 दिवसीय शिव कथा का अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दिवंगतों के परिजनों ने भी लाभ लिया। इस प्लेन क्रैश के दिवंगतों को एचएच राजराजेश्वर गुरुजी की अगुवाई में 15 जून को कैंडल मार्च निकाल कर पिकाडिली सर्कस (सर्कल) पर श्रद्धांजलि दी गयी थी। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दिवंगतों से एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का लगाव उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से मालुम होता है। राजराजेश्वर गुरुजी ने शिव कथा की पूर्णाहुति पर कहा भी कि उनमें से 20 परिवार उनके परिचित थे। शिव कथा की पूर्णाहुति में मौजूद रहे NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी किये प्रेस बयान में कहा कि ” एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का संपूर्ण जीवन हिन्दू सनातन धर्म और लोक कल्याण को समर्पित है। राजराजेश्वर गुरुजी नि:स्वार्थ भाव से हिन्दू सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी के प्रेरणा से सिद्धाश्रम यूके और इंडिया में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और लोक कल्याण के कार्यों में लगा हुआ है। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का यह कार्य प्रेरणादायी है। स्व. विजय रूपाणी जी की सुपुत्री राधिका रूपाणी जी और प्लेन क्रैश में अपनों को खोने वाले कई पीड़ितों ने भी शिव कथा की पूर्णाहुति में पहुँच कर दिवंगतों के मोक्ष की कामना की। शिव कथा की पूर्णाहुति में कई अग्रणियों ने भी एचएच राजराजेश्वर गुरुजी के धर्मार्थ और लोक कल्याणार्थ कार्यों की खुल कर प्रशंसा की। ” NRI ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर एनआरआई केशव बटाक ने प्रेस बयान में आगे कहा कि यूके के सनातनियों और धनकुबेरों को सिद्धाश्रम, हैरो में धार्मिक कथाओं, धार्मिक पाठों और अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ-साथ सिद्धाश्रम के धर्म प्रचार-लोक कल्याण कार्यों को बल प्रदान करने हेतु खुल कर दान देने का भी आह्वान किया। दूसरी ओर, शिव कथा सुनाने वाले कथाकार जोगी दादा व्यास जी का कथा पूर्णाहुति पर सत्कार किया गया।
द्वारा
केशव बटाक,
कन्वीनर, NRI Group,
प्रेसिडेंट सैल्यूट तिरंगा,
यूनाइटेड किंगडम

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *