Explore

Search

October 29, 2025 10:06 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 से निर्विरोध काउंसिलर चुनी भाजपा समर्थित प्रत्याशी सिंपल काटेला को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी

एशिया की सबसे पुरानी दमण नगरपालिका की प्रेसिडेंट का भी पद संभाल चुकी है सिंपल काटेला

पूर्व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सोनल पटेल एवं महिला प्रतिनिधि मंडल ने सिंपल काटेला के निवासस्थान पर पहुंचकर निर्विरोध काउंसिलर बनने के लिए दी बधाई

सिंपल काटेला ने दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 से उन्हें निर्विरोध काउंसिलर चुनने के लिए वार्ड की जनता का माना आभार

दमण। दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 से भाजपा समर्थित सिंपल काटेला निर्विरोध काउंसिलर चुनी गई है। इसी के चलते उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। पूर्व डीएमसी प्रेसिडेंट एवं पूर्व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल समेत कई महिला प्रतिनिधि मंडल ने सिंपल काटेला के निवासस्थान पर पहुंचकर उन्हें निर्विरोध काउंसिलर बनने के लिए बहुत.बहुत बधाई दी। वहीं सिंपल काटेला ने उन्हें निर्विरोध काउंसिलर चुनने के लिए वार्ड नंबर 9 की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
बता दें कि सिंपल काटेला महिलाओं की रोल मॉडल हैं। वह राजनीति के साथ.साथ सामाजिक कार्यो में भी रूचि रखते हैं। दामिनी वुमेंस फाउंडेशन के जरिये सिंपल काटेला ने महिलाओं को स्वनिर्भर बनाया है। इसके साथ ही वे समय.समय पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य चेकअप कैम्पए केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है।
पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण को वास्तव में दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सिंपल काटेला ने सार्थक किया है। महिलाएं स्वनिर्भर बने और उनका आत्मविश्वास बढे इसके लिए सिंपल काटेला का यह कदम न केवल महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है बल्कि अभिनव पहल है।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements