Explore

Search

October 29, 2025 10:06 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

आटियावाड ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल ने निर्विरोध सरपंचए पंचायत सदस्य चुनने के लिए आटियावाड की जनता का आभार किया व्यक्त

दमण। संघ प्रदेश दमण जिले की आटियावाड ग्राम पंचायत सरपंचए पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचत हुए है। यह आटियावाड की जनता की एक अभिनव पहल है। इसके लिए आटियावाड ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल ने आटियावाड की जनता का आभार व्यक्त किया है।
आटियावाड की सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल ने कहा कि जनता ने आपसी समरसताए भाईचारे और सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए सर्वसम्मति से आटियावाड ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का चयन किया। यह कदम न केवल एकता को दर्शाता है बल्कि प्रशंसनीय उपलब्धि है।

गौरतलब है कि समान रूप से आटियावाड ग्राम पंचायत का विकास हो सके। इसी के चलते आटियावाड की जनता ने निर्विरोध रूप से सरपंचए पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य चुनने का फैसला किया है।

आटियावाड ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल का मानना है कि लोकतंत्र की असली ताकत जनसहमति है। आटियावाड की जनता ने मिसाल पेश की हैं।

आटियावाड ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल ने कहा कि आटियावाड की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए लोकतांत्रिक चेतना और जागरूकता का परिचय दिया है।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements