Explore

Search

October 29, 2025 8:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

विश्वास की पहचान, कमल का निशान

सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी शेट्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संभाला मोर्चा

भाजपाई शीर्ष नेताओं ने वार्ड नंबर 6 में चुनावी सभा को किया संबोधित

सिलवासा। जैसे-जैसे मतदान का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड लिया है। इसी कडी में सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की भाजपा की प्रत्याशी रजनीबेन शेट्टी के चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनीबेन शेट्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव के प्रदेश अध्यक्ष महेशभाई अगरिया, दादरा नगर हवेली की भाजपा सांसद कलाबेन डेलकर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीषभाई देसाई, अजयभाई देसाई समेत भाजपाईयों की उपस्थिति रही। इस चुनावी सभा में वार्ड नंबर 6 की जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।
……..
इस मौके पर वार्ड नंबर 6 की जनता ने भारतीय परंपरा को अपनाते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनीबेन शेट्टी को तिलक लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं दानह सांसद कलाबेन डेलकर का भी वार्डवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
………
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं दानह सांसद कलाबेन डेलकर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं की मौज़ूदगी नीति निर्धारण के लिए बेहद अहम है। इसी सिद्धांत पर हमारे देश के पीएम मोदी कार्य कर रही है। राजनीति में जनप्रतिनिधित्व का अनुभव रखने वाली महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा व्यापक मौजूदगी कई मायनों में नीतिगत बदलावों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements