Explore

Search

October 30, 2025 7:44 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

लंदन-यूके एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक द्वारा पीटरबरो स्थित भारत हिन्दू समाज को बचाने की मुहिम को सलाम

तो फिर ब्रिटेन में 9 लाख गुजरातियों का संगठन, यूके के नेशनल कांग्रेस ऑफ गुजराती ऑर्गनाइजेशन्स के ट्रस्टी और अध्यक्ष अब कहां गायब हो गए ?

यूके के नेशनल कांग्रेस ऑफ गुजराती ऑर्गनाइजेशन्स के ट्रस्टी और अध्यक्ष सर्फ मीडिया में तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रहे है, तो फिर इस संगठन का क्या काम है ?

ब्रिटेन के पूरी हिन्दू कम्युनिटी को इस भारत हिन्दू समाज के मंदिर को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए

लंदन-यूके
ईस्ट इंग्लैंड के पीटरबरो शहर में एक मात्र भारत हिन्दू समाज के मंदिर को बचाने के लिए लंदन-यूके एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर एनआरआई केशव बटाक ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। एनआरआई केशव बटाक को अब हिन्दू सनातनियों का समर्थन मिल रहा हैं।
लेकिन हिन्दू सनातनियों ने अपने आधिकारि हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में 40 साल पुराने एक मात्र भारत हिन्दू समाज के मंदिर की नीलामी की प्रक्रिया पीटरबरो सिटी कौंसिल ने कर दी है। ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में स्थित 13,000 भारतीयों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुडे इस मंदिर को बचाने के लिए लंदन-यूके एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने अपनी एनआरआई टीम के साथ पीटरबरो स्थित भारत हिन्दू समाज के मंदिर को बचाने के लिए मंदिर कमेटी और न्यासियों के साथ मीटिंग करके इस मसले का हल निकलने पर गहन चर्चा की।
वीजा एम ओडेड्रा ने अपने आधिकारिक हैंडल पोस्ट करते हुए यह भी कहा कि तो फिर ब्रिटेन में 9 लाख गुजरातियों का संगठन, यूके के नेशनल कांग्रेस ऑफ गुजराती ऑर्गनाइजेशन्स के ट्रस्टी और अध्यक्ष अब कहां गायब हो गए ? जब पीटरबरो शहर के एक मात्र भारत हिन्दू समाज मंदिर को बचाने की बात आयी है तो आज हमें उन्हें 9 लाख गुजरातियों के अध्यक्ष के तौर पर आवाज उठाते हुए देखना चाहिए था। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर अपना एक शब्द भी नहीं कहा। अगर वो सिर्फ मीडिया में तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रहे है, तो फिर इस संगठन का क्या काम है ?
वीजा एम ओडेड्रा ने अपने पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए कहा कि ब्रिटेन के पूरी हिन्दू कम्युनिटी को इस भारत हिन्दू समाज के मंदिर को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि यह मुद्दा सिर्फ पीटरबरो का नहीं, बल्कि पूरे ब्रिटेन में बसे हिन्दूओं का है। अगर जरूरत पडे तो हिन्दूओं को एकजुट होकर मंदिर को बचाने के लिए रैली भी निकालनी चाहिए।
…………
बता दें कि लंदन-यूके एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर एनआरआई केशव बटाक द्वारा अपनी एनआरआई टीम के साथ ईस्ट इंग्लैंड के पीटरबरो शहर 40 साल पुराने एकमात्र भारतीय हिन्दू मंदिर को बचाने की कोशिश को सलाम है।
एनआरआई केशव बटाक का मानना है कि पीटरबरो का यह भारत हिन्दू मंदिर सिर्फ पूजा का स्थल नहीं बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, योग और समाज सेवा का केन्द्र है। पीटरबरो सिटी कौंसिल भेदभाव पूर्ण नीति अपनाकर हिन्दूओं की आस्था पर प्रहार कर रही है, जो हम नहीं होने देंगे।
…………..
एनआरआई केशव बटाक का अपनी राय रखते हुए कहा है कि पीटरबरो स्थित भारत हिन्दू समाज के मंदिर को खरीदने का पहला मौका हिन्दू समाज कमेटी को मिलना चाहिए।
………..
हालांकि अब यह मुद्दा केवल पीटरबरो शहर तक सीमित नहीं रहा, यह मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो गया है। इस मुद्दे को लेकर हिन्दू सनातनियों द्वारा आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट के जरिये अपनी-अपनी बात रखी जा रही है। वहीं हिन्दू सनातनी एनआरआई केशव बटाक की इस मुहिम को सलाम कर रहे है। भले ही वो सात समंदर पार है, लेकिन आज भी हिन्दू परंपरा, संस्कृति की विरासत को संभाले हुए है।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements