आज लोकसभा के शून्यकाल में मैंने पाकिस्तानी जेलों में वर्षों से कैद 209 भारतीय मछुआरों की दयनीय स्थिति को सदन के सामने रखा।
इनमें 24 मछुआरे मेरे अपने संसदीय क्षेत्र दमन-दीव के हैं।
कई की सजा पूरी हो चुकी, कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
परिवार रो-रोकर बुरा हाल है।
एक साल पहले भी मैंने यह मुद्दा उठाया था, आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक कोई मछुआरा वापस नहीं आया।
सरकार से तत्काल कदम उठाएँ:
➡️ सभी मछुआरों की शीघ्र रिहाई और सुरक्षित स्वदेश वापसी
➡️ भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए GPS अनिवार्य करना, समुद्री सीमा की स्पष्ट पहचान और कोस्ट गार्ड की निरंतर निगरानी
ये मछुआरे हमारे देश की खाद्य सुरक्षा के सिपाही हैं।
इन्हें वापस लाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आप भी अपनी आवाज उठाएँ
ReleaseIndianFishermen #BringThemHome #DamanDiu
जय हिन्द 🇮🇳
