Explore

Search

July 18, 2025 8:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

NRI केशव बटाक ने देश दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने पर अंतरराष्ट्रीय कथाकार महेशभाई भट्ट का किया सम्मान, कहा-हिन्दू राष्ट्र की जगायें अलख

23-08-2024
NRI केशव बटाक ने देश दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने पर अंतरराष्ट्रीय कथाकार महेशभाई भट्ट का किया सम्मान, कहा-हिन्दू राष्ट्र की जगायें अलख

लंदन । NRI केशवभाई बटाक ने अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं ओम संस्कारधाम (कच्छ-भुज) के पीठाधीश्वर पं. महेशभाई भट्ट से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हिन्दुओं के जन जागरण पर जोर दिया। NRI केशवभाई बटाक ने लेस्टर में श्रीराम कथा सुनाने के क्रम में सेन्ट्रल लंदन पहुँचे अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पं. महेशभाई भट्ट से शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान NRI केशवभाई बटाक ने अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पं. महेशभाई भट्ट को लेस्टर में प्रस्तावित श्रीराम कथा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। NRI केशवभाई बटाक ने श्रीराम कथा और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ से देश-दुनिया में हिन्दू सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए पं. महेशभाई भट्ट का सम्मान किया। इस दौरान NRI केशवभाई बटाक ने कथाकार महेशभाई भट्ट से हिन्दू सनातन धर्म के हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी की। NRI केशवभाई बटाक ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश दुनिया में श्रीराम कथा और भागवत कथा सुनाना भी साहसिक कार्य है। इन्हीं कथाकारों, कथा आयोजकों, कथा श्रावकों और हिन्दू धर्म के नि:स्वार्थ सेवकों के दम पर ही देश-दुनिया में सनातन धर्म की धर्मध्वजा लहरा रही है। NRI केशवभाई बटाक ने अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पं. महेशभाई भट्ट से बातचीत में कहा कि कथाकारों को धार्मिक कथाओं के दौरान हिन्दुओं में आत्म-गौरव, राष्ट्रभक्ति और हिन्दू राष्ट्र की चेतना भी जगाना चाहिए। क्योंकि हिन्दू सदियों से निद्राधीन है और सेक्युलरिज्म की मानसिकता से ग्रसित है। हिन्दुओं की सबसे बड़ी कमी यह है कि वो संगठित नहीं हैं। इसी लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश में हिन्दुओं का दमन हो रहा है। हिन्दू जम्मू-कश्मीर से खदेड़े गये। केरल में धर्मान्तरण से मिटाये जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में जुल्मो सितम का शिकार हो रहे हैं। लेस्टर में सताये जा रहे हैं। हिन्दू जब तक संगठित होकर दमनकारियों का मुकाबला नहीं करेगा तब तक जुल्मो सितम का शिकार होता रहेगा। हिन्दुओं को पहले भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और हिन्दू सनातन धर्म विरोधी कानूनों को समाप्त करने के लिए आवाज़ बुलंद करनी होगी। तभी हिन्दुओं का अस्तित्व बचा रह सकेगा। कथाकार पं. महेशभाई भट्ट ने NRI केशवभाई बटाक की बातों से सहमति जताते हुए आश्वस्त किया कि वो धार्मिक कथाओं के दौरान भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जागृत करेंगे। कथाकार महेशभाई भट्ट ने कहा कि लंदन में हिन्दुओं को जागृत करने के प्रयास सफल हो रहे हैं। यह भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में हिन्दुओं की विशाल वाहन रैली से साबित भी हुआ। मालुम हो कि कथाकार पं. महेशभाई भट्ट देश दुनिया भर में 736 कथाएं कर चुके हैं। NRI केशवभाई बटाक के साथ उनके सुपुत्र चेरिस बटाक भी अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पं. महेशभाई भट्ट से मिले और ओम संस्कारधाम पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लिया। कथाकार महेशभाई भट्ट ने चेरिस बटाक को लंदन की हैरिस एकेडमी टोर्टेनहाम से एक्सेल, गणित, विज्ञान और नागरिकत्व प्रमाणपत्र की प्राप्ति पर बधाई दी और चेरिस बटाक को सुनहरे उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
द्वारा
केशव बटाक
कन्वीनर , एनआरआई ग्रुप,
लंदन-यूके

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements