NRI केशव बटाक ने भारतीय दल के अधिकारियों, भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का WTM London में किया Welcome, इंडियन हाई कमिश्नर से भी मिले केशव बटाक

Views: 7
0 0
Spread the love

Read Time:4 Minute, 36 Second

05-1-2024❤️- WTM London 2024 का आगाज़
NRI केशव बटाक ने WTM London के मंच से दुनिया को दमण-दीव-दानह के मनोरम पर्यटन स्थलों के भ्रमण का दिया आमंत्रण
♦️ NRI केशव बटाक ने भारतीय दल के अधिकारियों, भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का WTM London में किया Welcome, इंडियन हाई कमिश्नर से भी मिले केशव बटाक


♦️ NRI केशव बटाक ने विदेशी सैलानियों, टूर ऑपरेटरों को दमण-दीव व दानह के पर्यटन केन्द्रों की बताई विशेषताएं
♦️ NRI केशव बटाक द्वारा भारतीय दल को नैतिक सेवा की पेशकश
लंदन। वर्ल्ड ट्रावेल मार्केट ( WTM London 2024) लंदन में 5 नवंबर से शुरू हो गया है। WTM London ( 5-7 नवंबर ) में भारत और दुनिया भर के पर्यटन वाले देशों ने भाग लिया है। भारत ने भी वर्ल्ड ट्रावेल मार्केट में अपने स्टॉल लगाये हैं। भारतबंधु केशव बटाक भी WTM London 2024 में आमंत्रण पर वर्ल्ड ट्रावेल मार्केट पहुँचे और दमण-दीव-दादरा नगर हवेली के स्टॉल पर जाकर दुनिया भर के पर्यटकों, टूर ऑपरेटरों, पर्यटन से जुड़ी एजेंसियों को भारत और थ्रीडी संघ प्रदेश के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते हुए पर्यटन के लिए आमंत्रित किया। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने WTM London 2024 के पहले दिन लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर विक्रम के. दोराईस्वामी, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और भारत के पर्यटन मंत्रालय तथा भारतीय दल के अधिकारियों व भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों-सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की। WTM London 2024 में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, दमण-दीव-दानह के प्रदेश पर्यटन विभाग, टूर ऑपरेटर्स, गंतव्य प्रबंधन कंपनियां, एयरलाइंस, रिसोर्ट्स, आईआरसीटीसी भाग ले रही हैं। NRI केशव बटाक ने भारतीय अधिकारियों, टूर ऑपरेटरों और भारतीय राज्यों से आये प्रतिनिधियों का WTM London 2024 में Welcome किया और निजी तौर पर अपनी नैतिक सेवा की पेशकश की। NRI केशव बटाक ने विदेशी सैलानियों और टूर ऑपरेटरों को भारतीय राज्यों सहित दमण-दीव-दानह के पर्यटन केन्द्रों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें भारत व थ्रीडी संघ प्रदेश के भ्रमण पर आने का आमंत्रण दिया। NRI केशव बटाक का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रशासक प्रफुल पटेल जी के प्रयासों से दमण में रामसेतु, नमो सी-फ्रंट रोड, पक्षीघर, जॉगर्स पार्क, जेटी गार्डन और दीव व दानह में कई सारे पर्यटन केन्द्रों का विकास किया गया है। दमण-दीव में पुर्तगाली राज के किले सहित बहुत से दर्शनीय स्थल हैं, जिनका भ्रमण मन को आनंदित करता है। दुनिया भर के सैलानियों को थ्रीडी संघ प्रदेश सहित भारतीय राज्यों के मनोरम पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए अवश्य जाना चाहिए। सतपाल महाराज जी और इंडियन हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी जी को भी NRI केशव बटाक ने दमण-दीव और दानह के सुरम्य पर्यटन केन्द्रों के बारे में बताया जिसे जान कर दोनों शख्सियतों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
द्वारा
NRI Group, London, UK

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *