संगठन पर्व कार्यशाला-दमन जिला
भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव प्रदेश में चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत आज प्रदेश के दमन जिला भाजपा द्वारा एक “संगठन पर्व कार्यशाला” का आयोजन दमन की होटल रिवांटा पर आयोजित किया गया। दमन जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री असपी दमनीया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में संगठन पर्व के दमन जिला प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हितेश भाई लाड़ की विशेष उपस्थिति रही।इस कार्यशाला में बूथ एवं मंडल की कमिटीओ का गठन करने के विषय में विस्तृत चर्चा विचारणा की गई एवं उपस्थित कार्यकर्ताओ को प्रदेश में चल रहे भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान को गति देने के विषय में मार्गदर्शित किया गया।
आज की इस बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगो में दमन जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल, दमन जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती रीना बेन और श्री विकास बाबू
नपा पार्षद श्री आशीष काशी, श्रीमती रश्मि बेन हलपति, श्रीमती जसविन्दर कौर, सरपंच श्री मुकेश गोसावी, प्रदेश मीडिया कन्वीनर मजीद लधानी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल बेन काटेला, दमन शहर भाजपा अध्यक्ष श्री पीयूष पटेल,जिला महामंत्री श्री विमल पटेल श्री राजीव भट्ट, जिला के आई टी सेल के श्री शिव कुमार सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री श्री वसीम सैयद सहित दमन जिला के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद
मीडिया विभाग
प्रदेश भाजपा (DNHDD)
