06-12-2025- – *केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से देवेन्द्र फड़नवीस को लिखा बधाई-पत्र* ” *देवेन्द्र फड़नवीस जी महाराष्ट्र का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर आपको हार्दिक बधाई ” : NRI केशव बटाक* ♦️
*हिन्दुओं की एकजुटता से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई में महायुति की हुई महाविजय* ♦️ *हिन्दुओं को लड़ाने-भिड़ाने और राष्ट्रवाद की अनदेखी करने वालों को अब जनता नहीं करेगी बर्दाश्त* ♦️ *अवसरवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने घर बैठाया, अब भी नहीं सुधरे तो जनता बंद करवा देगी इनकी राजनीति की दुकान :* *कन्वीनर, NRI Group, London-UK.* NRI केशव बटाक ने देवेन्द्र फड़नवीस को तीसरी बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। NRI GROUP, London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से देवेन्द्र फड़नवीस को भेजे बधाई-पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। केन्द्र में ‘ नरेन्द्र ‘ और महाराष्ट्र में ‘ देवेन्द्र ‘ की जोड़ी से महाराष्ट्र का निश्चय ही मंगल होगा। हम आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र में प्रखर राष्ट्रवादी सुशासन की कामना करते हैं। NRI केशव बटाक ने सीएम देवेन्द्र फड़नवीस को पत्र में आगे लिखा कि महाराष्ट्र की देशभक्त जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के सुशासन और आपकी काबिलियत पर भरोसा करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। यह जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले नेताओं और राजनैतिक दलों को जनता का करारा जवाब है, जो स्वहित को देशहित के ऊपर रखते रहे हैं। महाराष्ट्र की देशप्रेमी जनता ने अवसरवाद, स्वार्थवाद, प्रांतवाद और द्वेषभाव फैलाने वालों को घर पर बैठा दिया है। ऐसे नेताओं और दलों की दुकानदारी बंद होने के कगार पर पहुँच गयी है। यह राष्ट्रवाद और मोदी युग है, जहाँ देश के अहित और सनातनरोधी आचरणों को जनता-जनार्दन बर्दाश्त नहीं करती है। NRI केशव बटाक ने पत्र में आगे लिखा कि देवेन्द्र फड़नवीस जी आपकी अगुवाई वाली महायुति सरकार अपने गठबंधन के साथी दलों के साथ मेल-जोल से महाराष्ट्र के हित में कार्य करते हुए ‘ सबका साथ सबका विकास ‘ को सार्थक कर महाराष्ट्र को तरक्की के उच्चतम शिखर पर ले जाने में समर्थ हो, ऐसी मेरी प्रभु से प्रार्थना है। NRI केशव बटाक ने प्रेस बयान में कहा किहिन्दुओं की एकजुटता से महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई में महायुति की महाविजय हुई है। हिन्दुओं और महाराष्ट्र की जनता ने इस जनादेश से स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रवाद की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *सेन्ट्रल लंदन* *द्वारा* *केशव बटाक,* *कन्वीनर, NRI Group,* *London-UK*



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877