London : 07-12-2024
Well done शुभम् ! NRI केशव बटाक ने MCA साइबर सिक्युरिटी & फॉरेंसिक में अव्वल आने पर शुभम् को लंदन से दिया अभिनंदन, खारवा समाज और दीव-दमण का बताया गौरव
♦️ शुभम् दिलीपकुमार ने नामचीन पारूल युनिवर्सिटी, अहमदाबाद से डिक्टेंशन के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया MCA
NRI केशव बटाक ने दीव खारवा समाज के होनहार सपूत शुभम् दिलीपकुमार को MCA साइबर सिक्युरिटी एण्ड फॉरेंसिक की परीक्षा डिक्टेंशन के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर सेन्ट्रल लंदन से शुभकामनाएं दी हैं। NRI Group, London, UK के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से शुभम् के पिता दिलीपभाई को फोन पर बेटे शुभम् की शैक्षिक उपलब्धि पर अभिनंदन दिया। पिता दिलीपकुमार ने बेटे शुभम् की उच्च शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए काफी परिश्रम किया। आज जब शुभम् साइबर सिक्युरिटी एण्ड फॉरेंसिक MCA में फर्स्ट क्लास उत्तीर्ण हुए हैं तो पिता दिलीपभाई को प्रसन्नता हो रही है। शुभम् MCA के बाद अब अच्छे पैकेज का जॉब देख रहे हैं। शुभम् की पहली प्राथमिकता भारत है। देश में इच्छित जॉब नहीं मिलने पर वो यूके का रूख करेंगे, ऐसा पिता दिलीपभाई का कहना है। NRI केशव बटाक से बातचीत में दिलीपभाई ने कहा कि शुभम् हमेशा से पढ़ाई में तेज रहा है। कक्षा दसवीं से MCA तक वो प्रथम ही आया है। NRI केशव बटाक ने शुभम् को शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम उसके उज्जवल भविष्य के आकांक्षी हैं। यूके में भी शुभम् को हमारा पूरा नैतिक सहयोग रहेगा। केशव बटाक ने प्रेस बयान में कहा कि शुभम् जैसे दीव-दमण के हमारे बच्चे अपनी शिक्षा के पीछे माता-पिता के त्याग व तकलीफों को समझते हुए कड़ी मेहनत से उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। शुभम् जैसे सपूतों का भविष्य सदा उज्जवल रहेगा, ऐसा हम सभी का आशीर्वाद है। Well done शुभम्! आप खारवा समाज और दीव-दमण का गौरव हैं। आप पर हम सभी को गर्व है। ज्ञात हो कि शुभम् के पिता होटेलियर और माता गृहणी हैं। शुभम् के पिता ने भी कड़ी मेहनत से अपने पिता के होटल व्यवसाय के स्वप्न को साकार किया है।
द्वारा
केशव बटाक
( कन्वीनर , NRI, Group,
London-UK)





Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877