Explore

Search

July 31, 2025 3:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

नववर्ष की शुरुआत भजन संध्या के साथ करना केवल एक अनूठा विचार ही नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि असली खुशी भगवान के करीब रहकर ही पाई जा सकती है। : अंजली नंदा

Daman: जय जगननाथ महाप्रभु

गत दिनांक ३१-१२-२०२४ मंगलवार की संध्या के ०८:०० बजे जगन्नाथ मंदिर दुनेठा में निम्न लिखित कार्यकर्म किये गए गए,
 महिला भक्त (सस्मिता, विश्रांति, रूपा बहनो द्वार महाप्रभु के लिए २१ प्रकार के व्यंजनों का भोग मिट्टी के घडो में लगाया गया. महिला भक्त (प्रियंका ,सोनिया ,भावना एवं अन्य बहनो द्वार भजन प्रस्तुत की गई।
 सभी भक्तो द्वारा महाप्रभु की आरती की गई.
 गुंडीचा मंदिर से आये भक्त अमरकांत प्रभु ,विनोद नरेंद्र, सुरेश,रजनीकांत प्रभु एवं अन्य सभी भजन मंडली द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुती की गई
 नृत्य परिवेशन : श्रेयशी दास द्वारा अति-सुंदर प्राम्परिक नृत्य की प्रस्तुती की गई.
 अंत में सभी भक्तो को महाप्रसाद का वितरण किया गया.
श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख अंजलि जी नंदा द्वारा हम भक्तो के सामने यह विचार रखा गया की ३१ दिसम्बर की रात को भजन का आयोजन करके, आप नए साल के आगमन को एक आध्यात्मिक और साकारात्मक तरीके से मनाते हैं। यह न केवल पार्टी का एक अनोखा रूप है, बल्कि लोगों को एकजुट कर उन्हें भगवान के साथ जुड़ने का भी अवसर प्रदान करता है। ऐसा आयोजन न केवल आनंददायक होता है, बल्कि लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक संतोष का भी अहसास कराता है।
आजकल पार्टियों में म्यूजिक, डांस और खाने-पीने की व्यवस्था होती है। लेकिन कई बार यह सब शारीरिक आनंद तो देता है, लेकिन मन को गहराई से संतुष्ट नहीं कर पाता। भजन संध्या एक ऐसा माध्यम है, जो आत्मिक शांति और भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है
जब हम भगवान का नाम लेते हैं और उनकी स्तुति में अपना समय व्यतीत करते हैं, तो यह न केवल हमें आध्यात्मिक रूप से सशक्त करता है, बल्कि हमें जीवन की सच्ची खुशी और शांति का अनुभव भी कराता है। नए साल की शुरुआत भजन के साथ करने से हम यह संदेश देते हैं कि जीवन का हर नया चरण भगवान के आशीर्वाद और कृपा के साथ शुरू होना चाहिए।
समापन
नववर्ष की शुरुआत भजन संध्या के साथ करना केवल एक अनूठा विचार ही नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि असली खुशी भगवान के करीब रहकर ही पाई जा सकती है। जब पूरी रात भक्तिमय वातावरण में बीतती है, तो यह आत्मा को संतोष और ऊर्जा से भर देती है। इस नए साल पर, भजन संध्या के साथ भगवान की कृपा पाकर अपने जीवन को नई दिशा दें।
आप सभी भक्तो को जय जगन्नाथ

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements