प्रिंसेस थॉमस ने विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया था।वह दादरा नगर हवेली और दमन दीव की पहली लड़की बनीं जिसने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता पेनकैक सिलाट विश्व चैंपियनशिप 18 से 22 दिसंबर तक अबुधाबी में आयोजित की गई थी। इसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव से उनका चयन भारतीय टीम में हुआ था। उन्होंने चैंपियनशिप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तथा अबू धाबी में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।यह हमारे केंद्र शासित प्रदेश के लिए बहुत सम्मान की बात है कि एक छोटे से स्थान की लड़की ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता। वह अपनी सफलता के लिए भगवान के साथ-साथ अपने कोच फिलिया थॉमस और सभी पारिवारिक मित्रों को धन्यवाद देती हैं।



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877