- लंदन से देश-प्रदेश हितों और सनातन संदेश को बुलंद करनेवाले केशव बटाक का जन्म दिन आज
” भारत-भारतीयता और सनातन धर्म का यशोगान मेरा नैतिक दायित्व” : NRI केशव बटाक
दमण। सात समंदर पार लंदन में रह कर अपनी जन्मभूमि, अपने प्रदेश, देश, समाज और हिन्दू सनातन धर्म की अलख जगाने वाले NRI केशव बटाक का आज 18 जनवरी को 65 वाँ जन्म दिन है। केशव बटाक को जानने-पहचानने वालों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया फॉलोवर्स द्वारा उन्हें देर रात से टेक्स्ट मैसेज कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। दमण के मूल निवासी और सेन्ट्रल लंदन में निवास करने वाले केशव बटाक वर्षों से अपने दमण-दीव और दानह हितों से जुड़े मुद्दों पर पत्र लिख कर भारत सरकार और थ्रीडी संघ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते रहे हैं। उन्होंने पीएम मोથઈदी को पत्र लिख कर जन्मू और कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की भी मांग की थी। बदली परिस्थितियों में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म कर जम्मू और कश्मीर को केन्द्रशासित प्रदेश बनाया। जम्मू और कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाये जाने पर केशव बटाक को खूब बधाइयाँ मिली थीं। केशव बटाक ने मोहन डेलकर जी को लोकसभा चुनाव में जिताने की भी अपील की थी, और तब मोहनभाई जीते भी थे। सांसद मोहन डेलकर जी द्वारा संसद में दमण पुल दुर्घटना में 28 मासूम बच्चों सहित 30 दिवंगतों को न्याय दिलाने की मांग पर जाँच आयोग गठित होने के बाद केशव बटाक और मोहन डेलकर जी में निकटता बढ़ी थी। करीब डेढ़ दशकों से केशव बटाक लंदन, यूके में स्थाई हैं। NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव बटाक तब से दमण-दीव और दानह हितों से जुड़े मुद्दों को सरकार व प्रशासन के ध्यानाकर्षण में लाते रहे हैं। इसके अलावा वे भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, हिन्दू सनातन बोर्ड बनाने, एक देश एक कानून बनाने और एनआरसी को मजबूती से लागू करने, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत से खदेड़ने के लिए पीएम मोदी से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर आवाज बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी के हिन्दू एकता पदयात्रा में देश भर के सनातनियों से शामिल होने की अपील के साथ बागेश्वर सरकार के भारत हिन्दू राष्ट्र अभियान का भी पुरजोर समर्थन किया था। केशव बटाक कहते हैं ” भारत-भारतीयता और सनातन धर्म का यशोगान मेरा नैतिक दायित्व है यह मैं जीवन भर करता रहुंगा।” दूसरी ओर, केशव बटाक को आज जन्म दिन पर बधाइयों का सिलसिला जारी देखा जा रहा है।






Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877