17-02-2025
-✍️ केशव बटाक ने असम मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
NRI केशव बटाक ने CM हिमंतबिस्वा सरमा के गद्दारों विरूद्ध अभियान को सराहा, कहा-असम को करायें घुसपैठियों से मुक्त
♦️ भारत को अमेरिका की तर्ज पर इमीग्रेशन पॉलिसी बनाने और अवैध प्रवासियों से निपटने की जरूरत : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके
NRI केशव बटाक ने विदेशी घुसपैठ से त्रस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिख कर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों को खदेड़ बाहर करने का अनुरोध किया है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भेजे पत्र में लिखा कि करोड़ों बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों की करतूतों से भारत बेहाल है। असम से भागे 3 लाख बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिये भारत के विभिन्न राज्यों में जा बसे हैं, जो भारत के लिए खतरा बने हुए हैं। बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों को सत्यापन बगैर असम सहित भारत भर से खदेड़ा जाना चाहिए। क्योंकि बांग्लादेशियों ने बांग्लादेश में वहाँ के अल्पसंख्यक बाशिंदों के साथ दरिंदगी की हदें पार कर भारत में अपने साथ मुरव्वत बरते जाने का हक़ खो दिया है। NRI केशव बटाक ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की वतनपरस्ती (राष्ट्रभक्ति) की तारीफ करते हुए पत्र में लिखा कि देश के गद्दारों के खिलाफ़ आपका एक्शन प्रशंसनीय है। देश के दुश्मनों की यह ‘ खातिरदारी ‘ जारी रहनी चाहिए। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि भारत को अमेरिका की तर्ज पर इमीग्रेशन पॉलिसी बना कर घुसपैठियों से निपटना चाहिए। कानून और कूटनीति आधारित भारत की इमीग्रेशन नीति इन बेमुरौव्वत घुसपैठियों के मामले में नहीं बरती जा सकती है। क्योंकि असम के डिटेक्शन सेंटरों में दशकों से घुसपैठिये मौज काट रहे हैं। उधर, करोड़ों बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिये भारत के विभिन्न राज्यों, शहरों में वैध कागजात बनवा कर सरकारी लाभों का फायदा उठा रहे हैं। 25 साल पहले की भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.5 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में रह रहे हैं। हर साल 3 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी भारत में घुस आते हैं। ऐसे में पूरे भारत में खासकर दिल्ली, मुंबई और बॉर्डर से सटे राज्यों में आइडेंटिफिकेशन ड्राइव चला कर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान सुनिश्चित कर घुसपैठियों को देश की सरहद के पार खदेड़ दिया जाना चाहिए।
द्वारा
NRI GROUP,
LONDON-UK,
(Central London)




Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877