Explore

Search

August 1, 2025 12:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

प्रभु रामचन्द्र की कीर्ति विश्वप्यापी, UK, USA, रूस, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस में मनायी जाएगी राम नवमी : NRI केशव बटाक♦️ श्रीदमणिया माछी महाजन, लेस्टर-यूके भी वर्षों से जारी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव का पर्व चैत्र राम नवमी

London 03-04-25
प्रभु रामचन्द्र की कीर्ति विश्वप्यापी, UK, USA, रूस, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस में मनायी जाएगी राम नवमी : NRI केशव बटाक
♦️ श्रीदमणिया माछी महाजन, लेस्टर-यूके भी वर्षों से जारी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव का पर्व चैत्र राम नवमी


NRI केशव बटाक ने कहा है कि रघुकुल नंदन अयोध्यापति प्रभु श्रीराम जी की कीर्ति काल से परे और विश्वप्यापी है। दुनिया भर में देशों में करोड़ों लोग प्रभु श्रीराम के उपासक हैं। प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव चैत्र राम नवमी भारत से लेकर यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, रूस आदि देशों में बसे सनातनियों द्वारा धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने कहा कि दमण के माछी समाज के प्रभावी संगठन श्रीदमणिया माछी महाजन, लेस्टर (यूके) भी वर्षों पुरानी परम्परा को जारी रखते हुए FRISBY ROAD, LE5 0DQ, LEICESTER स्थित हॉल में 6 अप्रैल को राम नवमी का भव्य महोत्सव मनाने जा रहा है। 6 अप्रैल शाम 5 बजे राम नवमी महोत्सव शुरू होगा। लेस्टर के मेयर मिस्टर पीटर सोलस्बी और लार्ड मेयर भूपेन्द्रभाई दवे जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। राम नवमी महोत्सव में शाम 5 बजे पूजा और शाम 5.30 बजे आरती होगी। इसके बाद भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद होगा। NRI केशव बटाक ने लेस्टर-यूके में बसे दमण माछी समाज के लोगों से 6 अप्रैल को श्रीदमणिया माछी महाजन हॉल, लेस्टर में होने वाले राम नवमी महोत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। NRI केशव बटाक ने कहा कि वर्ष भर तो हम सभी व्यस्त रहते ही हैं। राम नवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्यौहारों पर श्रीदमणिया माछी महाजन, लेस्टर (यूके) द्वारा होने वाले कार्यक्रमों में वक्त निकाल कर समाज के लोगों के साथ मिलना-जुलना भी हमें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने राम नवमी महोत्सव के बेहतरीन आयोजन के लिए श्रीदमणिया माछी महाजन, लेस्टर (यूके) को अग्रीम शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि NRI केशव बटाक सेन्ट्रल लंदन में रह कर अनिवासी भारतीयों, सनातन और भारत हितों पर मुखर व सक्रिय रहते हैं।
द्वारा
NRI Group, London UK

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements