दिनांक : 15 अप्रैल, 2025
दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव
भ्रष्टाचार निवारण इकाई (Anti-Corruption Unit)
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Vo)) स्थान: मरवड़, दमण
संघप्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेलजी के सफल नेतृत्व में संघ प्रदेश
मे भ्रष्टाचार निवारण इकाई की स्थापना साल 2019 मे हुई थी। भ्रष्टाचार निवारण इकाई द्वारा आज एक विशेष
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दमण के मरवड़ पंचायत क्षेत्र में किया गया। जिसमे मरवड, दलवाड़ा, कडैया,
भीमपोर गाँव के लोग मोजूद थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति
जागरूक करना और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस कार्यक्रम में 300 से 400 लोगों ने हिस्सा लिया था थे जिसमे बढ़चढ़कर महिला ओने भी हिस्सा लिया।
सभी मोजूद लोगों को भ्रष्टाचार निवारण इकाई द्वारा संबोधीत किया गया और भ्रष्टाचार की सामाजिक,
आर्थिक और नैतिक क्षति पर प्रकाश डालते हुए कहा: “भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई केवल नियमों और कानूनों की नहीं,
बल्कि हर नागरिक की नैतिक प्रतिबद्धता और साहस की भी है। जब हर व्यक्ति ‘ना’ कहेगा रिश्वत को, तभी एक
न्यायसंगत और पारदर्शी समाज की नींव रखी जा सकेगी। “
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को भ्रष्टाचार की पहचान और उसके प्रकार, रिश्वतखोरी के दुष्परिणाम और इससे
बचाव के उपाय, भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और गोपनीयता, युवाओं में नैतिक शिक्षा और नागरिक
जिम्मेदारियों का विकास के बारे मे जानकारी दी गई।
अंत मे कार्यक्रम मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों ने आश्वाशन दिया की प्रदेश को भ्रष्टाचार-
मुक्त एवं प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सहयोग करेंगे और प्रशासक महोदयजी का विजन भ्रष्टाचार मुक्त
संघप्रदेश का निर्माण करने में सहयोग करेंगे ।
शिकायत दर्ज करने के लिए संपर्क करें:
फोन: 0260-2230300, 9081122119
ईमेल: sho-acu-dnhdd@ddd.nic.in
पता: दुसरी मंजिल, लेखा भवन, मोटी दमण
.


Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877