भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के माननीय प्रभारी श्री दुष्यंत भाई पटेल जी और अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में एवं दमन जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री भरत भाई पटेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध एक विरोध मार्च निकाला गया।नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के विरुद्ध दिल्ली की एक अदालत में ED द्वारा चार्जशीट दायर की गई है जिसमें दोनों के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा के द्वारा आयोजित आज के विरोध मार्च में कांग्रेस के काले करतूत का जनता के समक्ष भंडा फोड़ होने और कांग्रेस के दोनों नेता नेशनल हेराल्ड केस में पिछले कई महीनों से जमानत पर चल रहे हैं और फिर भी किस तरह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं यह सामने रखा गया है।
आज की इस विरोध मार्च में दमन दीव के पूर्व सांसद श्री लालूभाई पटेल, दमन नगरपालिका के अध्यक्ष श्री असपी दमनीया सहित बड़ी संख्या में चुने हुए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद
मजीद लधानी
मीडिया संयोजक
प्रदेश भाजपा DNHDD


Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877