दमन पुलिसने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को अनैतिक कार्यो में संलिप्त करनेवाले पाँच व्यक्तिको किया गिरफ्तार।

Views: 7
0 0
Spread the love

Read Time:2 Minute, 43 Second

दमन पुलिसने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को अनैतिक कार्यो में संलिप्त करने
वाले पाँच व्यक्तिको किया गिरफ्तार।
मामले का संक्षिप्त तथ्य:-
दमन पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया तथा
अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग कर महिलाओं को वापी से दमन में मनचाही जगहों पर भेजने का झांसा देता
है तथा वहां उनके साथ अनैतिक गतिविधियाँ करवाता है।
यह कार्य न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि समाज की नैतिकता और महिलाओं की गरिमा के प्रति एक
गंभीर अपराध भी है।
तफतीश:-
दमन पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार रोकथाम के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्राप्त
सूचना के आधार पर XYZ होटल में एक कमरा बुक किया गया तथा एक डमी ग्राहक के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति
के साथ संपर्क स्थापित कर होटल में एक लड़की को अनैतिक कार्यों के लिए बुलाने की डील तय की गई। उक्त डील
के अनुसार, दो व्यक्ति अल्टो कार में एक लड़की को लेकर XYZ होटल पहुंचे और उसे पहले से बुक किए गए कमरे
में डमी ग्राहक के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उनके साथ आए व्यक्तियों द्वारा उन्हें
आर्थिक लाभ हेतु अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर कोस्टल पुलिस
स्टेशन कड़ैया में u/s 4, 5, 7 Immoral Trafficking (Prevention) Act-1956 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।
प्राथमिक पूछताछ व पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफतार व्यक्ति :-
1) नागेन्द्र धर्मराजगिरी
2) इरफान मोहम्मद समीरुल शेख
(3) सतीश नगीना जयसवाल,
4) राजेश कुमार मोतीलाल साहू,
(5) रजनीशकुमार गोमतीप्रसाद,
बरामदगी:-
1)06 अलग अलग कंपनी का मोबाइल
(2) अल्टो कार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *