Explore

Search

July 31, 2025 4:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र” जम्मू कश्मीर की अभेद्य सुरक्षा और प्रफुल पटेल जैसे कुशल प्रशासक को J&K का उपराज्यपाल बनाना परम् आवश्यक ” : केशव बटाक

London : 24-04-2025

  • NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
    जम्मू कश्मीर की अभेद्य सुरक्षा और प्रफुल पटेल जैसे कुशल प्रशासक को J&K का उपराज्यपाल बनाना परम् आवश्यक ” : केशव बटाक
    ♦️ अब अर्जुन को गांडीव उठा कर सर संधान करने और POK का ‘भारत मिलाप’ कराने का वक्त आ गया है : सैल्यूट तिरंगा चीफ UK
    सैल्यूट तिरंगा के UK प्रमुख NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर जम्मू-कश्मीर में अधिक अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रफुल पटेल जैसे कुशल प्रशासक को J&K का उपराज्यपाल बनाने की माँग की है। केशव बटाक ने पीएम मोदी को आज भेजे पत्र में लिखा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की जरूरत की ओर ध्यान दिलाया है। राष्ट्रपति शासन हटा कर ज्यादा ढ़ील नहीं दी होती तो पहलगाम में यह आतंकी हमला आसान नहीं होता। जम्मू कश्मीर में ज्यादा अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ वहाँ प्रशासक प्रफुल पटेल जैसा कुशल और लॉ एण्ड ऑर्डर को बेहद मजबूत बनाये रखने वाला उपराज्यपाल नियुक्त करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में ज्यादा ढ़ील देनी मुनासिब नहीं है। केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि अब POK का ‘ भारत मिलाप ‘ कराने का वक्त आ गया है। अब अर्जुन को गांडीव उठा कर नापाक का सर संधान करना चाहिए। आजादी के लिए बेकरार बलूचिस्तान को नापाक से आजादी दिलानी जरूरी है। हमें पड़ोसी मुल्क का यह भार हलका करना है। तभी जम्मू कश्मीर में दिया दर्द कम होगा। नापाक मुल्क का यह हश्र देखने को हर भारतीय बेसब्र है। केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा कि जब जम्मू-कश्मीर को यूनियन टेरिटरी बना ही दिया गया है तो वहाँ विधानसभा की जरूरत भी क्या है। जम्मू-कश्मीर में अब सीधे सेन्ट्रल का शासन होना चाहिए जैसा भारत के अन्य केन्द्र शासित प्रदेशों में है। उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले पर दु:ख जताते हुए कहा कि जो जिंदगियां अब नहीं रहीं, उनकी मौतों को हमें जाया नहीं जाने देना है। हम भारतीयों को आतंकवाद की चुनौती के आगे और एकजुट होकर मुकाबला करना है।
    कायर आतंकियों ने निहत्थे सैलानियों पर गोलियाँ बरसा कर अपनी कायरता और अपने सरपरस्त मुल्क के नकारेपन का परिचय दिया है। पूरी दुनिया में इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। इस घटना ने भारतीयों को एकजुट किया है। भारत ने आतंकवाद का हमेशा ही दृढ़तापूर्वक सामना किया है। आतंक की पैदावार काटने और दुनिया में कटोरा लेकर घूमने वाला पाकिस्तान एक दिन दुनिया के नक्शे से मिटेगा, जिसके प्रबल आसार साफ नजर आ रहे हैं।
    द्वारा
    केशव बटाक,
    कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,
    लंदनयूके
    *
admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements