Explore

Search

June 6, 2025 3:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

दमन में सड़क सुरक्षा अभियान को मिली नई दिशा, “Helmet Hero “मुहिम के अंतर्गत आयोजित हुई जागरूकता ग्राम सभा माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कुशल नेतृत्व में दमन में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियानोंको नई गति

Advertisements

शादी समारोह में हुई हीरे सोने की चोरी का खुलासा- जिसमे बैंड बाजा बारात गेंग के आरोपी को दमन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

शादी समारोह में हुई हीरे सोने की चोरी का खुलासा- जिसमे बैंड बाजा बारात गेंग के आरोपी को दमन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त तथ्य:-
दिनांक 04/02/2025 को शिकायतकर्ता जयकुमार गिरधारीलाल टिकमानी पता:- वलसाड,
गुजरात की बेटी की शादी होटल सिदादे, देवका, नानी दमन में आयोजित की गई थी।
शादी समारोह के दौरान, जब स्टेज पर विवाह की रस्में चल रही थीं, उस समय दुल्हन को पहनाने के लिए रखा गया एक ब्राउन रंग का पर्स, जिसमें हीरे जड़ा सोने का
मंगलसूत्र हीरे-जड़ी अंगूठी, एक मोबाइल फोन तथा ₹20,000 नकद रखे हुए थे, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर तटीय पुलिस थाना, कड़ैया में अपराध क्रमांक नंबर 06/2025, धारा 305 331 (4) BNS 2023 के
तहत मामला दर्ज किया।
तफ्तीश:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले को सज्ञान में लेकर जिला पुलिस अधिक्षक श्री केतन बंसल एवं उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती तनु शर्मा के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने तत्परता से जांच प्रारंभ की। CCTV फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं टेक्निकल एनालिसिस के माध्यम से अभियुक्त की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। आरोपी घटना के बाद मध्यप्रदेश भाग गया था तथा लगातार अपना
ठिकाना बदल रहा था । दमन पुलिस की एक टीम जिसमे हेड कॉन्स्टेबल हितेश सोनवने, पुलिस कॉन्स्टेबल रवी गुप्ता लगातार मध्यप्रदेश में डटे रहे। कड़ी निगरानी और सतत प्रयासों के बाद, आरोपी बॉबी S/o दिनेश सांसी, निवासी मुंगावली, जिला अशोकनगर, मध्यप्रदेश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफतार व्यक्ति :-
बॉबी S/o दिनेश सांसी उम्र 22 साल पता:- मिरकाबाद, मुंगावली, जिल्ला अशोकनगर, मध्यप्रदेश ( जिसको महेरबान कोर्ट के समक्ष रीमाण्ड अरजी के साथ प्रस्तुत करने पर अभियुकत को दिनांक 06/06/2025 तक की पुलिस कस्टडी रीमाण्ड मंजूर की है )

मुकदमे चल रहे है )
क्रामंक अपराध विवरण

  1. FIR No-175/2025 U/s 303(2) of BNS-2023 registered at Nadbai
    Police station, Bharatpur, Rajasthan
  2. | FIR No-97/2023 U/s 379 IPC registered at Sanganer Police station,
    Jaipur City, Rajasthan
  3. | FIR No-299/2020 U/s 379 of IPC registered at Chanderi Police
    | station, Ashok Nagar, Madhya Pradesh
  4. | FIR No-712/2020 U/s 380, 454 IPC registered at Chanderi Police
    Station, Ashok Nagar, Madhya Pradesh
  5. | FIR No-06/2025U/s 305, 331 (4) of BNS 2023 registered at Coastal
    PS Kadaiya
  6. | FIR No 240/2023, U/s 380, 411 IPC registered at Lohamandi
    Police Station, Agra.
  7. During interrogation, the accused confessed that he is also
    wanted in connection with another case in Bareilly, Uttar
    Pradesh.
    रीकवरी:-
    (1) चोरी हुये गोल्ड चेन, अंगूठी और नकदी
    यह अपराध के सामेल अन्य अपराधीओ की गीरफ़्तारी के प्रयास दमन पुलिस द्वारा
    जारी है
    नोट:- यह गिरोह शादी समारोहों में अच्छे कपड़े पहनकर आता था और मेहमानों के साथ घुलमिल जाता था। वे विशेष रूप से महिलाओं के कीमती सामान और पर्स पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते थे।
    सावधानियां:
    शादी समारोहों में अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें।
    अपने कीमती सामान, गहनों और पर्स की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें।
    किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सतर्क रहें और इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements