Explore

Search

August 1, 2025 11:31 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

NRI केशव बटाक ने दमण कलेक्टर सौरभ मिश्रा के London पहुँचने पर किया जोरदार स्वागत : NRIs OCIs हितों पर पत्र सौंप दिलाया ध्यान

London. 06-06-2025
NRI केशव बटाक ने दमण कलेक्टर सौरभ मिश्रा के London पहुँचने पर किया जोरदार स्वागत : NRIs OCIs हितों पर पत्र सौंप दिलाया ध्यान

 NRI Group London-UK के कन्वीनर NRI केशव बटाक ने दमण कलेक्टर सौरभ मिश्रा के London पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। दमण कलेक्टर एवं DNH DD के म्युनिसिपल डायरेक्टर सौरभ मिश्रा यूके विजिट पर आज लंदन पहुँचे हैंं। इस दौरान कलेक्टर 8 जून को श्रीमाछी महाजन हॉल, लेस्टर में दमण-दीववासियों से मिलेंगे और उनकी बातें सुनेंगे। कई दिनों के यूके विजिट के बाद कलेक्टर इंडिया रवाना हो जाएंगे। कलेक्टर सौरभ मिश्रा के लंदन पहुँचने पर NRI केशव बटाक ने उन्हें ब्रिटिश कैप और अंगवस्त्र पहना कर तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर विलायती एवं भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत-अभिनंदन किया। NRI केशव बटाक के स्वागत पर कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने प्रसन्नमुख से उनका प्रति-अभिवादन किया। दोनों शख्सियतों ने एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना। NRI केशव बटाक ने कलेक्टर सौरभ मिश्रा को पत्र देकर यूके में बसे दमण-दीव के मूल निवासियों-NRIs-OCIs की समस्यायें दूर करने का अनुरोध किया। NRI केशव बटाक ने कलेक्टर सौरभ मिश्रा को सौंपे पत्र में लिखा कि NRIs और OCIs कार्ड धारकों को दमण-दीव के बैंकों में अपने एकाउंट के KYC अपडेट में 2 से 7 दिन लग जाते हैं। क्योंकि पुराने भारतीय सिम कार्ड को यूके जाने पर NRIs और OCIs कार्ड धारक बंद कर यूके का सिम लेते हैं। इसकी वजह से पुराने सिम पर ओटीपी नहीं आता है। फिर नया इंडियन सिम लेकर KYC अपडेट कर हम अपने एकाउंट से रकम निकाल पाते हैं। बैंकों को NRIs OCIs खाताधारकों की KYC अपडेट एप्लिकेशन देने के साथ ही तुरंत हो जाये इसके लिए योग्य कदम उठाया जाना चाहिए। दमण-दीव के मूल निवासी NRIs / OCIs लोगों को अपनी जन्मभूमि दमण- दीव में जो भी कारोबारी लाइसेंस या व्यावसायिक परमिट मिले हुए हैं उन्हें बरकरार रखा जाये ताकि उन्हें दमण-दीव में मौजूद अपने आश्रितों को जीवन निर्वाह के लिए वहीं आर्थिक मदद पहुँचाने में सहूलियत रहे। आखिरकार दमण-दीव के मूल निवासी NRIs / OCIs का जन्मस्थान दमण-दीव ही तो है। रोजी-रोटी के लिए उन्होंने राष्ट्रीयता बदली है मगर उन्होंने अपनी भारतनिष्ठा नहीं बदली है। वो दिल से आज भी भारतीय हैं।  भारत सरकार द्वारा हम NRIs / OCIs कार्डधारक को निम्नलिखित सुविधाएं हासिल हैं:- भारत में वीजा की आवश्यकता नहीं होती। हम बिना किसी रोक-टोक के बार-बार भारत की यात्रा कर सकते हैं। हमें किसी भी अवधि के लिए पुलिस में पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। हम सामान्य रूप से भारत में किसी भी तरह का व्यवसाय या रिसर्च कार्य कर सकते हैं। ऐतिहासिक स्थानों पर जाने के लिए विदेशी नागरिकों की तुलना में कम शुल्क देना पड़ता है। ओसीआई कार्ड धारक भारत में कृषि भूमि को छोड़ कर आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां खरीद सकते हैं। ओसीआई कार्ड धारकों को भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों के समान ही प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होता है। दमण-दीव के मूल निवासी NRIs / OCIs लोगों को इन सुविधाओं की लाभ प्रदानता की भी प्रशासन को समय-समय पर अपडेट लेते रहने की विनती है। 

Thanks. Regards
Central London. Keshav Batak,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements