Explore

Search

June 14, 2025 11:49 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

दमन पुलिसने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओंको अनैतिक कार्यों में संलिप्त करने वाले दो व्यक्तिको किया गिरफ्तार।

दमन पुलिसने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओंको अनैतिक कार्यों में संलिप्त करने वाले दो व्यक्तिको किया गिरफ्तार।


मामले का संक्षिप्त तथ्य:-
दमन पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया तथा अन्य
ऑनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग कर महिलाओं को वापी से दमन में मनचाही जगहों पर भेजने का झांसा देता है तथा
वहां उनके साथ अनैतिक गतिविधियों करवाता है।
यह कार्य न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि समाज की नैतिकता और महिलाओं की गरिमा के प्रति एक गंभीर
अपराध भी है।
तफतीश:-
दमन पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार रोकथाम के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्राप्त
सूचना के आधार पर XYZ होटल में एक कमरा बुक किया गया तथा एक डमी ग्राहक के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति
के साथ संपर्क स्थापित कर होटल में एक लड़की को अनैतिक कार्यों के लिए बुलाने की डील तय की गई। उक्त डील
के अनुसार, दो व्यक्ति Nexa फ्रॉस कार (गाड़ी नंबर GJ15CN8164) में एक लड़की को लेकर XYZ होटल पहुंचे और
उसे पहले से बुक किए गए कमरे में डमी ग्राहक के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उनके
साथ आए व्यक्तियों द्वारा उन्हें आर्थिक लाभ हेतु अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता है। प्राप्त जानकारी
के आधार पर कोस्टल पुलिस स्टेशन कड़ैया में u/s 4, 5, 7Immoral Trafficking (Prevention) Act-1956 के तहत
अपराध पंजीकृत किया गया है।
प्राथमिक पूछताछ व पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफतार व्यक्ति :-
1) दिलीप S/O अमित बिसेस, उम्र 47 साल, वर्तमान पत्ता- खुशी एन्टरप्राईस बिल्डींग, मशाल चोक, नानी दमण,
स्थायी पत्ता- ग्राम पंचीता, पोस्ट पंचीता, थाना बोनगा, जिल्ला उत्तर 24 परगना, वेस्ट बंगाल
2) हसनुर S/O जमन ईस्माईल मंडल, उम्र 30 साल, वर्तमान पत्ता- झकारीया कोम्पलेक्ष, कंसारवाड, नानी दमण,
स्थायी पत्ता- ग्राम- नतीडंगा, पोस्ट- गोपालनगर, थाना- गोपालनगर, जिल्ला उत्तर 24 परगना, वेस्ट बंगाल
बरामदगी:-
(1) 03 अलग अलग कंपनी का मोबाइल
2) Nexa फ्रॉस कार (गाड़ी नंबर GJ15CN8164)

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements