Explore

Search

June 23, 2025 9:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

संघ प्रदेश दमन के प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के मार्गदर्शन से आयुष मंत्रालय के वर्ष 2025 के थीम के अनुसार “एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य – योग” स्वास्थ्य विभाग दमन द्वारा संघ प्रदेश दमन में पूरे जोश से तैयारी चल रही है।

Advertisements

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दिवंगतों के असहाय आश्रितों को मिले सरकारी नौकरी भारतीय कंपनियों के विमानों के मैटिनेन्स से विदेशियों को करें आउट : यूके प्रेसिडेंट, सैल्यूट तिरंगा

🔺 NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
भारत में जानलेवा बोइंग विमानों पर लगे प्रतिबंध और प्लेन क्रैश से दु:खी NRIs OCIs द्वारा एयर इंडिया का बहिष्कार : NRI केशव बटाक
🔴 अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दिवंगतों के असहाय आश्रितों को मिले सरकारी नौकरी 🔴 भारतीय कंपनियों के विमानों के मैटिनेन्स से विदेशियों को करें आउट : यूके प्रेसिडेंट, सैल्यूट तिरंगा
NRI Group London-UK के कन्वीनर NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर एयर इंडिया बोइंग-787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट नं. A1 171, अहमदाबाद ) जैसी भीषण विमान दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अधिक प्रभावी ‘प्लेन क्रैश प्रिवेंशन सिस्टम’ बनाने और हादसों का पर्याय बन चुके बोइंग विमानों को प्रतिबंधित करने की गुजारिश की है। सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि प्लेन क्रैश में जिंदगियों को तबाह होने से बचाने के लिए प्रभावी ‘प्लेन क्रैश प्रिवेंशन सिस्टम’ बनाने की जरूरत है। NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में आगे लिखा कि आये दिन एयर इंडिया का बोइंग विमान क्रैश हो रहा है। आये दिन इमर्जेंसी लैंडिंग हो रही है। बोइंग विमान प्लेन क्रैश का पर्याय बन चुका है। बोइंग कंपनी निर्मित बोइंग विमानों को भारतीय विमानन कंपनियों हेतु प्रतिबंधित किया जाये। केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में आगे लिखा कि अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश मानवीय भूल थी या तकनीकी खामी का नतीजा? इसकी जाँच होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय विमाननन कंपनियों के विमानों की मरम्मत व रखरखाव कार्यों से विदेशी मैटिनेन्स कंपनियों को दूर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में हमें भारतीय प्रोफेशनल्स की सेवायें लेनी चाहिए। ऐसा करने से ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बल मिलेगा। NRI केशव बटाक ने कहा कि भारत में 10 वर्ष से अधिक पुराने यात्री विमानों को उड़ान सेवा से बाहर करने का नियम बनाना चाहिए। क्योंकि अहमदाबाद में सैकड़ों निर्दोष यात्रियों की असमय मृत्यु की वजह बनी ‘एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ करीब 12 वर्ष पुरानी थी। NRI केशव बटाक ने ‘ अहमदाबाद प्लेन क्रैश’ के दिवंगतों हेतु 2 करोड़ का हर्जाना और इस दुर्घटना में अपनों को खोकर एकदम बेसहारा हो चुके आश्रितों को सरकारी नौकरी अथवा रोजगार का मजबूत सहारा प्रदान करने की विनती की है। NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में बड़ी विनम्रता से बताया कि ‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश’ के बाद अधिकांश NRIs और OCIs ने एयर इंडिया का बहिष्कार करने का मन बनाया है। हम चंद सौ पाउंड सस्ती विमान सेवा में जाने की बजाय महंगी किंतु अधिक भरोसेमंद फ्लाइट्स सर्विस से भारत से आना-जाना पसंद करेंगे।
लि.
NRI केशव बटाक,
कन्वीनर, NRI Group,
President, सैल्यूट तिरंगा,
United Kingdom

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements